विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा नेत्री नाजिया इलाही को 'सिर तन से जुदा' की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से कटे सिर से फुटबॉल खेलने का भेजा वीडियो

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:54 PM (IST)

भाजपा नेत्री नाजिया इलाही को पाकिस्तानी आतंकी संगठन से 'सिर तन से जुदा' करने की धमकी मिली है। उन्होंने तीन ...और पढ़ें

भाजपा नेत्री व सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही को पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने धमकाया। फाइल फोटो

भाजपा नेत्री व सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही को पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने धमकाया। फाइल फोटो

HighLights

  1. भाजपा नेत्री नाजिया इलाही को 'सिर तन से जुदा' की धमकी मिली।

  2. पाकिस्तानी आतंकी संगठन से फोन और सोशल मीडिया पर मिली धमकी।

  3. तीन आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। भाजपा नेत्री व सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही को पाकिस्तान के आतंकी संगठन से फोन पर सिर तन से जुदा कर फुटबाल खेलने की धमकी मिली है। उन्होंने यह धमकी दो दिन पहले इंटरनेट मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर मिली थी। उन्होंने धमकी देने वाले तीन आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पाकिस्तानी नंबर से फोन आया

नाजिया इलाही ने बताया कि 21 अक्टूबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से तीन बजे तक और 22 अक्टूबर करीब सुबह साढ़े नौ बजे उनके मोबाइल पर पाकिस्तानी नंबर से फोन आया। आरोप है कि जिसपर आतंकवादी शहजाद भट्टी के संगठन की ओर से धमकी दी गई है। पाकिस्तान के राणा हुनैन व कुवैत के एजाज तंवर ने उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज भेजे हैं।

सिर काटकर फुटबॉल खेलने की धमकी 

आरोप है कि धमकी देते हुए आतंकियों ने उनके वाहन, घर की जानकारी दी। एक भयानक वीडियो भेजा, जिसमें उनके सिर को तन से जुदा कर फुटबाॅल की तरह खेला गया था। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि राणा हुनैन पाकिस्तानी आतंकवादी शाहजाद भट्टी नेटवर्क का हिस्सा है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'डाॅ. साहब इस सांप ने मुझे काटा है...', अस्पताल में सांप लेकर घुसा युवक; एंटी-स्नेक वेनम लेने से किया इंकार