Move to Jagran APP

भाजपा ने प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा में दी गाजियाबाद को तरजीह

जागरण संवाददाता गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 09:16 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 09:16 PM (IST)
भाजपा ने प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा में दी गाजियाबाद को तरजीह

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोरशोर से जुटी है। इसी क्रम में प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसमें गाजियाबाद से प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। तीनों पूर्व में पार्टी के कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं।

loksabha election banner

भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें गाजियाबाद से सौरभ जायसवाल को मीडिया प्रभारी, योगेंद्र मावी और डॉ. प्रमेंद्र जांगडा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सौरभ जायसवाल इससे पूर्व भाजपा महानगर मंडल के कोषाध्यक्ष, महानगर कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर रह चुके हैं। उनका भाजपा युवा मोर्चा टीम के अनुज शर्मा, आलोक गुप्ता, पवन शर्मा, अरुण चौधरी, धीरज त्यागी, अजय त्यागी, योगेंद्र धामा आदि ने स्वागत किया। वहीं, योगेंद्र मावी पिछले करीब तीन वर्षाें से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश मंत्री के पद पर थे, जिन्हें नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनका क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी, अमित त्यागी, संजीव शर्मा, राहुल त्यागी, हर्ष चौहान, निशांत त्यागी आदि ने स्वागत किया। इसके अलावा डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा को भी इसी पद पर नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में कुल आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं, तीन महामंत्री, आठ मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, एक सोशल मीडिया प्रमुख और प्रदेश शोध विभाग बनाया गया है। इसमें गाजियाबाद जिले के अलावा लखनऊ, बरेली, चंदौली, हमीरपुर, गाजीपुर, एटा, मेरठ, मथुरा, आजमगढ़, सहारनपुर, मिर्जापुर, मऊ, अलीगढ़, जालौन, कानुपर और गोरखपुर के पार्टी नेताओं को जगह दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.