Move to Jagran APP

कमल संदेश रैली से दिखाई ताकत

भाजपा की कमल संदेश रैली, काफिले से दिखाई शक्तिभाजपा की कमल संदेश रैली, काफिले से दिखाई शक्तिभाजपा की कमल संदेश रैली, काफिले से दिखाई शक्तिभाजपा की कमल संदेश रैली, काफिले से दिखाई शक्ति

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 10:49 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 10:49 PM (IST)
कमल संदेश रैली से दिखाई ताकत
कमल संदेश रैली से दिखाई ताकत

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ जिलेभर में विधानसभावार रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

शनिवार को कविनगर स्थित रामलीला मैदान में विदेश राज्यमंत्री वीके ¨सह एवं पश्चिमी क्षेत्र संगठन मंत्री अजय शर्मा ने सुबह 11.30 बजे बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद वीके ¨सह ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं और नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए रैली निकाली गई। रैली के जोश से लगता है कि भाजपा की फिर केंद्र में सरकार बनेगी। रैली में शरीक हुए युवाओं ने भगवा टोपी, गले में कमल का पटका, झंडे लेकर माहौल बनाया। रैली के जरिए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जनता का समर्थन हासिल करना है।

केंद्र और राज्य सरकारों की विकास योजनाओं और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सीटों में कमल संदेश बाइक रैली निकाली गई। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके ¨सह खुद बुलेट मोटरसाइकिल चलाकर रैली में शामिल हुए। मेयर आशा शर्मा भी पीछे बैठ कर रैली में शामिल हुई। इनके अलावा प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अतुल गर्ग, मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, महानगर अध्यक्ष मान¨सह गोस्वामी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी आदि सैकड़ों भाजपाई बाइक चला रहे थे। रैली शास्त्रीनगर चौराहा, हापुड़ चुंगी, कलेक्ट्रेट के सामने से होती हुई ठाकुरद्वारा मोड़ से होती हुई घंटाघर रामलीला मैदान पहुंची। जहां पश्चिम उप्र के संगठन मंत्री अजय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केंद्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद केंद्र में एक ऐसी सरकार आई है, जिसने गरीबों के लिए उज्जवला योजना, बीमा योजना, जनधन योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।

बाइक रैली के दौरान लगा जाम

रैली के दौरान बिना हेलमेट चलाई बाइक

जास, गाजियाबाद : बाइक रैली निकाले जाने के दौरान रास्ते में लोगों को जाम से भी जूझना पड़ा। रैली के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते समय यातायात के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। एक बाइक पर तीन-तीन लोग नजर आए। इतना ही नहीं बाइक पर चला रहे कार्यकर्ताओं ने हेलमेट तक नहीं लगाए। साथ ही पीछे बैठे कार्यकर्ता बाइक पर खड़े होकर शोर मचाते रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के आदेश थे कि रैली में यातायात नियमों का पालन किया जाएगा। सभी लोग हेलमेट पहनकर ही चलेंगे, लेकिन सभी आदेश व नियमों को ताक पर रख दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.