Move to Jagran APP

भाजपा ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

जागरण संवाददाता गाजियाबाद मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 08:03 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 08:03 PM (IST)
भाजपा ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई। युवा दिवस के अवसर पर शहर के युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैप्टन विकास गुप्ता ने युवा उद्यमियों को सम्मानित करने के बाद कहा की युवाओं ने ही हमेशा क्रांति की शुरुआत की है। देश को परिश्रमी युवा ही उन्नति के नव पथ की और ले जाते हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा बताए मार्ग पर चलने से आसानी से सफलता मिल सकती है। विवेकानंद ने कहा था कि उठो जागो और जब तक नहीं रुको तब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाये। इसी मार्ग पर चलने वाले युवा निरंतर प्रगति कर रहे हैं। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद संपूर्ण समाज के प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं। सामाजिक समरसता के पोषक थे। युवा पीढ़ी को सही दिशा देने में उनका सबसे बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने संपूर्ण विश्व को सर्वधर्म संभाव का संदेश भी दिया। विवेकानंद पार्क, विवेकानंद नगर में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्श विचारों से सीख लेनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद केवल देश में ही नहीं पूरे विश्व में अपने ऊंचे विचारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने युवाओं को हमेशा प्रेरित करने का काम किया और इसीलिए उनके जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि देश की युवा शक्ति को जागृत करना और उन्हें देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराना अत्यंत आवश्यक है। स्वामी विवेकानंद के विचारों में वह क्रांति और तेज है जो युवाओं को नई चेतना से भर दें। उनके दिलों को भेद दे। उनमें नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार कर दें। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष गौरव चोपड़ा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी विचारों के बारे में युवाओं को पता होना चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर विजय मोहन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, बलदेव राज शर्मा, अशोक गोयल, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा, राजेश्वर प्रसाद, पूर्व महापौर आशु वर्मा, अमित त्यागी, नीरज गोयल, महानगर भाजपा महामंत्री पप्पू पहलवान, वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन सोनी, पार्षद राजकुमार नागर आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.