आजम खां की रिहाई का आदेश पहुंचा डासना जेल, एक घंटे में बाहर आने की उम्मीद
सपा नेता आजम खां का रिहाई परवाना डासना जेल पहुंच गया है, जिसके बाद वे जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे।

डासना जेल से आज रिहा होंगे आजम खां, रिहाई परवाना पहुंचा। फोटो- आजम खां
HighLights
आजम खां का रिहाई परवाना डासना जेल पहुंचा।
सपा नेता आजम खां जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।
मनी लांड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत पर रिहाई।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय मामले में मनी लांड्रिंग के आरोप में जेल में बंद सपा नेता आजम खां का रिहाई परवाना डासना जिला कारागार पहुंच गया है।
करीब एक घंटे में आजम खां जेल से बाहर आ जाएंगे। सपा नेता एक नवंबर से न्यायिक हिरासत में डासनरा जेल में बंद हैं। आज आजम की अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय का अंतरिम जमानत आदेश कोर्ट में दाखिल कर दिया।
इसके बाद 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और इतनी ही धनराशि का व्यक्तिगत बंधपत्र दाखिल किया गया। जमानत दाखिल होने के बाद कोर्ट ने आजम का रिहाई परवाना जारी कर दिया।