विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे आजम खां, अब 16 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:16 AM (IST)

गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई हुई, जिसकी अगली तारीख 16 दिसंबर तय की गई है।  

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे आजम खां (फोटो स्रोत : जागरण )

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे आजम खां (फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. आजम खां मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई 16 दिसंबर को।

  2. ईडी ने आजम खां को गिरफ्तार किया था, मिली अंतरिम जमानत।

  3. जौहर ट्रस्ट की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क।

हसीन शाहजमा, गाजियाबाद। मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी 426.46 करोड़ रुपये की संपत्तियों के मनी लान्ड्रिंग मामले में बृहस्पतिवार को विशेष पीएमएलए अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने अगली तारीख 16 दिसंबर निर्धारित की है।

इस मामले में ईडी की कार्रवाई के बाद आजम खां को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि, इलाहाबाद हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद उन्हें राहत मिल चुकी है। सुप्रीम कोर्ट भी ईडी की चुनौती वाली याचिका खारिज कर चुका है।

आजम खां को ईडी ने किया था गिरफ्तार

आजम खां को 31 अक्तूबर को रामपुर जेल से बाहर आने के बाद ईडी ने गिरफ्तार किया था। एक नवंबर को उन्हें गाजियाबाद स्थित विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिया था।

इसके बाद अदालत ने 12 से 16 नवंबर तक ईडी को चार दिन की कस्टडी रिमांड दी थी। इस दौरान ईडी ने मामले से जुड़े तथ्यों और वित्तीय लेनदेन की जांच की।

ईडी की जांच में सरकारी ठेकों से प्राप्त रकम को कथित तौर पर दूसरी जगह भेजने, ट्रस्ट को मिले चंदे और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं के आरोप शामिल हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी याचिका

जांच एजेंसी के मुताबिक, ट्रस्ट से जुड़ी जिन संपत्तियों को कुर्क किया गया है, उनका सरकारी मूल्य करीब 426.46 करोड़ रुपये है। जबकि बाजार मूल्य करीब 1,170 करोड़ रुपये आंका गया है। आजम खां की ओर से गिरफ्तारी के खिलाफ और जमानत की राहत के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई थीं।

वहां आजम खां की ओर से दलीलें रखी गईं, जिसके बाद 17 नवंबर को उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसके बाद 19 नवंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आजम खां को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका खारिज कर दी थी।अब गाजियाबाद की विशेष अदालत में मामले की सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।

यह भी पढ़ें- सपा के संस्थापक सदस्य आजम खां ने साढ़े पांच वर्ष बाद स‍ंभाला मंच, बोले- 50 वर्ष से एक ही परिवार के साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।