विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: चालान काटने पर भड़के ऑटो चालक, बीच सड़क पर ट्रैफिक दरोगा से की मारपीट

Published: Tue, 13 Oct 2026 09:51 AM (IST)

गाजियाबाद के डासना में चालान काटने को लेकर ऑटो चालकों ने ट्रैफिक दारोगा के साथ मारपीट की। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर (AI-Generated image)

सांकेतिक तस्वीर (AI-Generated image)

HighLights

  1. डासना में चालान को लेकर ऑटो चालकों ने हमला किया

  2. ट्रैफिक दारोगा की वर्दी फाड़ी, मोबाइल फोन भी तोड़ा

  3. चार आरोपियों के खिलाफ वेव सिटी थाने में केस दर्ज

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सड़क पर मुस्तैद ट्रैफिक पुलिस को अक्सर लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। ऐसा ही एक गंभीर मामला गाजियाबाद के डासना इलाके से सामने आया है।

आरोप है कि चालान का विरोध करते हुए दबंगों ने ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक दारोगा (टीएसआई) के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, खींचतान में दारोगा की वर्दी फाड़ दी गई और उनका मोबाइल फोन और चश्मा भी तोड़ दिया गया। घटना के बाद वेव सिटी थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते चल रही थी सघन चेकिंग

घटना की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस में तैनात दारोगा (TSI) विकास कुमार ने बताया कि सोमवार को उनकी ड्यूटी डासना के पास स्थित आइएमएस अंडरपास पर लगी हुई थी। उनके साथ हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कांस्टेबल मनीष कुमार भी चेकिंग अभियान में तैनात थे।

बिना नंबर प्लेट वाले ऑटो को रोका तो हुआ बवाल

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक ऑटो चालक जुबैर बहुत ही तेज स्पीड और लापरवाही से अपना ऑटो लेकर वहां से निकल रहा था। पुलिस टीम ने जब देखा कि ऑटो में सवारियां ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थीं, जिससे हादसे का पूरा अंदेशा था।

इसके अलावा, ऑटो के आगे नंबर प्लेट भी गायब थी। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे रुकने का इशारा किया। जब पुलिस टीम ने ऑटो रोककर चालान की कार्रवाई शुरू की और वाहन को सीज (जब्त) करने की बात कही, तो चालक और उसके साथी भड़क गए।

वेव सिटी थाने में दर्ज हुई एफआईआर

बवाल के बाद टीएसआई विकास कुमार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर वेव सिटी थाने में पुलिस ने बंटी, जोगिंदर, तरुण और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने, नुकसान पहुंचाने और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।  

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में चलती बस बनी निशाना, NH-9 पर डासना हाईटेक कॉलेज के सामने अंधाधुंध गोलीबारी; जांच में जुटी पुलिस