यूपी की अनमोल बनीं मिस साउथ एशिया, दुनियाभर में दिखा भारतीय खूबसूरती का जलवा
मिस साउथ एशिया प्रतियोगिता में सौंदर्य के अलावा सामान्य ज्ञान और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय देकर उन्होंने यह खिताब हासिल किया।
By Edited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 09:51 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 02:55 PM (IST)
गाजियाबाद (जेएनएन)। इंदिरापुरम निवासी अनमोल सागर ने जिले का नाम सात समुंदर पार तक रौशन किया है। अनमोल ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित मिस साउथ एशिया-2018 प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विजेता का खिताब हासिल किया।
प्रतियोगिता में सौंदर्य के अलावा सामान्य ज्ञान और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय देकर उन्होंने यह खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में भारत के अलावा कई अन्य देशों के भी प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
इंदिरापुरम में रहने वाली अनमोल सागर के पिता केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कार्यरत हैं। अनमोल सागर ने कहा है कि वह आगे भी जिले व भारत के मान को विदेशों में अपनी प्रस्तुति देकर बढ़ाएंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें