विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश के सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकार को दिया धक्का, पीटने का आरोप

By JagranEdited By:
Published: Sat, 29 Jan 2022 11:02 PM (IST)

जासं गाजियाबाद गाजियाबाद में संयुक्त प्रेसवार्ता के समापन के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश या

अखिलेश के सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकार को दिया धक्का, पीटने का आरोप
अखिलेश के सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकार को दिया धक्का, पीटने का आरोप

जासं, गाजियाबाद: गाजियाबाद में संयुक्त प्रेसवार्ता के समापन के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का इंटरव्यू करने के लिए सुरक्षा घेरे के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे एक पत्रकार को सुरक्षाकर्मियों ने धक्का दिया। इस संबंध में एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में हाथ में असलहा लिए सुरक्षाकर्मी पत्रकार खालिद चौधरी को धक्का देकर अखिलेश के पास आने से रोक रहे हैं। पत्रकार का आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की गई। वीडियो में वह मारो मत, मारो मत कहकर खुद को सुरक्षाकर्मियों से बचाने की कोशिश भी कर रहे हैं।