युवक पर किशोरी के अपहरण का आरोप
संस मुरादनगर एक कॉलोनी से लापता किशोरी का सुराग नहीं लग सका है। स्वजन ने एक युवक पर
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 08:17 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 08:17 PM (IST)
संस, मुरादनगर: एक कॉलोनी से लापता किशोरी का सुराग नहीं लग सका है। स्वजन ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी पुत्री शुक्रवार को घर पर अकेली थी। शाम को वह परिवार सहित घर लौटे तो किशोरी लापता मिली। जानकारी करने पर पता चला कि किशोरी को आखिरी बार कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ देखा गया था। स्वजन ने एक युवक पर बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें