ए भाई जरा देख के चलो, बड़े गड्ढे हैं इस राह में
ट्रांस ¨हडन की मुख्य और आंतरिक सड़कों के गड्ढे दुर्घटना के सबब बन रहे हैं। आए दिन छोटी - बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों की जान तक जा रही है। वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। टूटी सड़कों को लेकर धरना - प्रदर्शन व आंदोलन भी हुए हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : ट्रांस ¨हडन की मुख्य और आंतरिक सड़कों के गड्ढे दुर्घटना के सबब बन रहे हैं। आए दिन छोटी - बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों की जान तक जा रही है। वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। टूटी सड़कों को लेकर धरना - प्रदर्शन व आंदोलन भी हुए हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
------
मुख्य सड़कों का बुरा हाल : ट्रांस ¨हडन से जीटी रोड गुजरती है। जीटी रोड पर हरनंदी नदी पुल से लेकर सीमापुरी बार्डर तक कई जगह बड़े - बड़े गड्ढे हैं। राजेंद्र नगर क्षेत्र में सड़क बुरी तरह से टूटी है। इस सड़क पर 24 घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क पर गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं, वसुंधरा लालबत्ती से सीआइएसएफ कट तक जाने वाली सड़क पर वसुंधरा लालबत्ती के पास ही गड्ढे हैं। गड्ढे इतने बड़े हैं कि उनमें वाहन फंस जाते हैं।
------
आंतरिक सड़कों पर चलना दूभर : वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, सूर्य नगर, बृज विहार, राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन की आंतरिक सड़कें टूटी हैं। वसुंधरा सेक्टर - एक एलआइजी की आंतरिक सड़कों का बुरा हाल है। वसुंधरा सेक्टर - तीन की सड़क पर पानी निकालने के लिए की गई खोदाई राहगीरों के लिए मुसीबत साबित हो रही है। वसुंधरा सेक्टर - 10 की आंतरिक सड़कें तो अपना वजूद ही खो चुकी हैं। वैशाली सेक्टर - एक की टूटी सड़कों को लेकर आंदोलन भी हुआ, फिर भी समस्या जस की तस बनी है। सूर्य नगर की टूटी सड़कों से परेशान लोगों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। न्याय खंड व ज्ञान खंड की आंतरिक सड़कों का भी बुरा हाल है।
--------
सड़कें टूटी होने से बहुत दिक्कत हो रही है। खराब सड़कों की वजह से दुर्घटनाएं होती हैं और वाहन क्षतिग्रस्त होते हैं।
- राजेंद्र पाठक, इंदिरापुरम।
-------
टूटी सड़कों को जल्द से जल्द बनवाना चाहिए। सड़कें खराब होने से समय और ईंधन की भी बर्बादी होती है। प्रदूषण भी बढ़ता है।
- मीना कौशिक, वैशाली।