गुरुग्राम में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई, 770 किलो जब्त, 150 किलो नष्ट
पटौदी सब्जी मंडी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने नूंह से आ रहा 770 किलो पनीर पकड़ा।
-1791865803918_m.webp)
गुरुग्राम में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई ( फोटो स्रोत : जागरण )
जागरण संवाददाताा, पटौदी (गुरुग्राम)। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने पटौदी सब्जी मंडी में दो कंटेनरों में भरकर लाया जा रहा।
770 किलो पनीर पकड़ा है। जांच में करीब 150 किलो पनीर खराब और अनहाइजीनिक हालत में मिला, जिसे मौके पर ही जमीन में दबाकर नष्ट कर दिया गया।
सैंपल जांच के लिए भेजे गए
विभाग ने पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह पनीर नूंह से लाया जा रहा था और गुरुग्राम, फर्रुखनगर व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था।
अधिकारियों ने बताया कि पनीर को बिना कोल्ड चेन और गंदे कंटेनरों में ले जाया जा रहा था। त्योहारी सीजन में मिलावटी पनीर की खपत बढ़ जाती है, इसलिए विभाग ने चेकिंग तेज कर दी है।
टीम ने दोनों कंटेनरों को जब्त कर पुलिस स्टेशन भेज दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद सप्लायर के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- त्योहार से पहले बिगड़ा रसोई का बजट: चीनी के रेट में उछाल, आठ दिन में 10 Rs/ KG बढ़े, आगरा में आज का भाव
