Move to Jagran APP

26 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, मिले प्रशस्ति पत्र

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को नवीन कुंज स्थित शेल्टर हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों ने 26 जोड़ियों की शादी कराई। कार्यक्रम स्थल पर पंडित और काजी की व्यवस्था की गई। अधिकारियों द्वारा शादी करने वाले जोड़ों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 08:15 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 08:15 PM (IST)
26 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, मिले प्रशस्ति पत्र
26 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, मिले प्रशस्ति पत्र

संवाद सहयोगी, लोनी : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को नवीन कुंज स्थित शेल्टर हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों ने 26 जोड़ियों की शादी कराई। कार्यक्रम स्थल पर पंडित और काजी की व्यवस्था की गई। अधिकारियों द्वारा शादी करने वाले जोड़ों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के अंतर्गत पंजीकृत हिन्दु और मुस्लिम समाज के जोडे़ नवीन कुंज कालोनी स्थित शेल्टर हाउस पर एकत्र हुए। जहां अधिकारियों की मौजूदगी में 26 जोड़ों की शादी कराई। जोड़ों द्वारा एक दूसरे को वरमाला पहनाकर फेरे लिए गए। साथ ही काजी द्वारा उनका निकाह भी पढ़ा गया। अधिकारियों ने सरकार द्वारा दिया जाने वाला घरेलू सामान, आभूषण, कपड़े, बर्तन व फर्नीचर जोड़ों को भेंट किया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि जोड़ों को दी जाने वाली धनराशि उनके खातों में भेजी जाएगी। इस मौके पर लोनी नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा, ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी, खण्ड विकास अधिकारी वर्षा ¨सह, सांसद प्रतिनिधि करतार ¨सह, विधायक प्रतिनिधि ललित शर्मा, टीला शहबाजपुर ग्राम प्रधान ओमवीर मावी आदि मौजूद रहे। तुलसी के पौधे किए भेंट: मानव कल्याण सेवा संस्था के अध्यक्ष धमेंद्र त्यागी भी विवाह स्थल पर पहुंचे। उन्होंने विवाहित जोड़ों को उपहार बतौर तुलसी के पौधे भेंट किए। उन्होंने वरों को नशे से दूर रहने और विवाहित जोड़ों को भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलायी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.