संशोधित: 238 खाली सिलेंडर हुए जमा, अब आक्सीजन का इंतजार
जासं गाजियाबाद होम आइसोलेशन के मरीजों को आक्सीजन मिल सके। इसके लिए जिले के नोडल अधिकार
जासं, गाजियाबाद: होम आइसोलेशन के मरीजों को आक्सीजन मिल सके। इसके लिए जिले के नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी और आक्सीजन के नोडल अधिकारी नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने नई व्यवस्था लागू की है। खाली सिलेंडर जमा कराने पर 36-48 घंटे में भरा हुआ सिलेंडर दिया जाएगा। इस व्यवस्था से आक्सीजन के लिए भटक रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसलिए पहले ही दिन पांचों जोन में 238 लोगों ने खाली सिलेंडर जमा करवाए हैं। अब खाली सिलेंडरों में आक्सीजन भरकर आने का इंतजार है। जोन जमा हुए सिलेंडर मोहननगर 41
कविनगर 07
विजयनगर 13
सिटी जोन 40
मोहन नगर 137
कुल 238 इसलिए जमा कराए सिलेंडर: कविनगर जोन में सिलेंडर जमा कराने के लिए पहुंचे रोहित ने बताया कि आक्सीजन के लिए भटकना पड़ता है। कई बार दो-दो दिन का समय बीत जाता है, आक्सीजन नहीं मिल पाती है। लाइन में लगने संक्रमण का खतरा भी रहता है। आक्सीजन न मिलने पर मरीज को मजबूरी में अस्पताल में भर्ती कराया जाता है या फिर ब्लैक में आक्सीजन खरीदनी पड़ती है। इन परेशानियों से छुटकारा मिल सके और निश्चित समय पर आक्सीजन से भरा हुआ सिलेंडर मिल सके। इस आस में सिलेंडर जमा करवा रहे हैं। 48 घंटे के बैकअप के लिए आम पड़ोसी की मदद से दूसरे सिलेंडर की व्यवस्था की है। जिन लोगों के घरों में मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं उनको सिलेंडर की आवश्यकता नहीं है। वह दूसरों की मदद के लिए सिलेंडर दे रहे हैं। यहां जमा कराने जा रहे सिलेंडर जोन स्थल सिटी जोन नेहरू नगर स्थित सामुदायिक केंद्र वसुंधरा जोन सेक्टर-5 वसुंधरा स्थित गैराज
विजयनगर जोन जोनल कार्यालय स्थित निर्माण विभाग का स्टोर कविनगर जोन कविनगर जोनल कार्यालय के पीछे निर्माण विभाग का स्टोर
मोहननगर जोन मोहननगर जोनल कार्यालय स्थित निर्माण विभाग का स्टोर जरूरी बातें -आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर आएं
-डॉक्टर द्वारा दिया गया पर्चा लेकर आएं
-आक्सीजन सेचुरेशन लेवल रिपोर्ट लाएं
-कोरोना टेस्ट रिपोर्ट लेकर आएं,
-सिलेंडर जमा कराने पर कूपन और पर्ची दी जाएगी
-सिलेंडर लेने के लिए आने पर कूपन और पर्ची जमा करानी होगी
-बड़े गैस सिलेंडर में आक्सीजन के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा -छोटे गैस सिलेंडर में आक्सीजन के लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा। बयान
सिलेंडरों को इकट्ठा कराने के लिए पार्षदों, समाजसेवियों, टीम-100 के सहयोग लिया गया है। पहले दिन ही 238 सिलेंडर जमा कराए गए हैं। 36-48 घंटे में आक्सीजन से भरा सिलेंडर वापस किया जाएगा। इस व्यवस्था से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
- महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त