1643 वाहनों का हुआ चालान
जासं गाजियाबाद शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 1643 वाहनों का चा
जासं, गाजियाबाद : शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 1,643 वाहनों का चालान किया। दस्तावेज नहीं होने पर 33 वाहनों को जब्त कर लिया।
एसपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि कोरोना के दृष्टिगत अनलाक के नियमों का पालन कराने के लिए वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चार पहिया वाहन पर चालक के अलावा दो सवारी के बैठने की इजाजत है। इसके बावजूद भी कुछ वाहनों में पांच से अधिक लोग चल रहे हैं। दोपहिया वाहन पर महिला के साथ एक व्यक्ति चल सकता है। दो पुरुष को चलने की इजाजत नहीं है। दो पहिया वाहन पर दोनों सवारियों को मास्क व हेलमेट लगाना जरूरी है। मास्क नहीं पहनने पर 74 वाहनों का चालान किया गया है। एक लाख 28 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।