विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसानों को CM योगी का बड़ा तोहफा! गाजियाबाद में बांटे गए फसल नुकसान के चेक और सरसों मिनीकिट

Published: Tue, 13 Oct 2026 09:05 AM (IST)

गाजियाबाद में 13 किसानों को फसल क्षतिपूर्ति प्रमाण पत्र और 20 किसानों को सरसों के बीज की मिनीकिट प्रदान की गई, साथ ही कृषि यंत्रों पर अनुदान भी दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने किसानों को 493 करोड़ रुपये की सहायता दी

  2. गाजियाबाद में 13 किसानों को फसल क्षतिपूर्ति प्रमाण पत्र मिले

  3. 20 किसानों को सरसों के बीज की मिनीकिट वितरित की गई

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के किसानों के लिए लगभग 493 करोड़ रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की।

अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में भी सजीव प्रसारण किया गया।

13 किसानों को राहत राशि

इस दौरान फसल क्षति मुआवजे के लिए 13 किसानों को राहत राशि से संबंधित प्रमाणपत्र जारी किए गए। वहीं, निश्शुल्क तिलहन मिनीकिट वितरण योजना के तहत 20 किसानों को सरसों के बीज की मिनी किट दी गई। सब मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने वाले छह किसानों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

योजना का उद्देश्य क्या?

योजना का उद्देश्य खेती में आधुनिक यंत्रों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना, लागत कम करना और कृषि कार्यों की दक्षता बढ़ाना है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि एवं किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।

उन्होंने किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण, कृषि उत्पादकता बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के मार्गदर्शन में किसान हितैषी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम कौन रहा शामिल?

जनपद स्तरीय कार्यक्रम में विधायक अजीत पाल त्यागी, डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़, एडीएम वित्त एवं राजस्व अंजनी कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार सिंह और जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ सरकार बढ़ाएगी ग्राम प्रहरियों का मानदेय, 60 हजार से अधिक होंगे लाभांवित