विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

योगी आदित्यनाथ सरकार बढ़ाएगी ग्राम प्रहरियों का मानदेय, 60 हजार से अधिक होंगे लाभांवित

Published: Mon, 12 Oct 2026 02:50 PM (IST)

Gram Prahri: मानदेय में हजार रुपये महीना बढ़ोतरी होगी। इसकी घोषणा मंगलवार को हो सकती है।

योगी आदित्यनाथ सरकार दीपावली से पहले प्रदेश के 60 हजार से अधिक ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी में

योगी आदित्यनाथ सरकार दीपावली से पहले प्रदेश के 60 हजार से अधिक ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी में 

HighLights

  1. प्रदेश में लंबे समय से चल रही थी मानदेय बढ़ाने की मांग

  2. अब मानदेय 2500 से 3500 करने की चल रही तैयारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार दीपावली से पहले प्रदेश के 60 हजार से अधिक ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी में है। प्रदेश में लंबे समय से इनका मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार बड़ा कदम उठा रही है। इनके मानदेय में हजार रुपये महीना बढ़ोतरी होगी। इसकी घोषणा मंगलवार को हो सकती है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाएगी। इनका मानदेय प्रतिमाह 2500 से 3500 रुपये करने की तैयारी की जा रही है। इसको सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात माना जा रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का मंगलवार 13 अक्टूबर बरेली का दौरा है। मुख्यमंत्री इस दौरान बरेली पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित कर एक हजार रुपये मानदेय बढ़ाने की घोषणा करेंगे। मानदेय 2500 से बढ़कर 3500 रुपये मासिक किया जाएगा। एकमुश्त 40 प्रतिशत की वृद्धि से ग्राम प्रहरियों सालाना 12 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

गृह विभाग से जुड़े ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि से सरकार पर सालाना करीब 84 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय बढ़ेगा। सरकार रसोइयों, आंगनबाड़ी कर्मियों और पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाने के बाद अब ग्राम प्रहरियों को सम्मान दे रही है।

सामाजिक पेंशन भी बढ़ाने की तैयारी

योगी आदित्यनाथ सरकार इसके साथ ही सामाजिक पेंशन भी बढ़ाने की भी तैयारी में है। सवा करोड़ से अधिक लोगों की पेंशन भी बढ़ाने की तैयारी है। इसके तहत सरकार वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांगजन पेंशन बढ़ाएगी। सामाजिक पेंशन अब 1000 से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह करने की तैयारी है।