सड़क किनारे मिला महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद - डीएलएफ कालोनी में शुक्रवार सुबह पार्क के पास एक महिला का शव पड़ा था
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद -
डीएलएफ कालोनी में शुक्रवार सुबह पार्क के पास एक महिला का शव पड़ा था। शव की खबर लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। इसके बाद लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तुलसी निकेतन चौकी प्रभारी ने बताया है कि मृतक महिला की उम्र करीब 28 साल लग रही है। उन्होंने बताया है कि पुलिस ने शव के बारे में आसपास के लोगों से पूछा मगर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला के मरने के करणों का पता चलेगा। इस दौरान लोगों ने महिला के साथ कुछ गलत होने की आशंका भी जताई है। पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।