हिंडन नहर में शव मिला
जासं, वसुंधरा : बुधवार को हिंडन नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। साथ ही शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि शव पीछे से बहकर आया है बुधवार को हिंडन में पानी बढ़ने के बाद शव उपर आ गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वसुंधरा चौकी प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया है कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। शव मिलने की सूचना के बाद पुल पर भीड़ लग गई थी। जिसके बाद वाहन चालक सड़क किनारे खड़े हो गए। जिसके चलते कुछ देर जाम भी लगा। जाम बढ़ने से वसुंधरा से कनावनी होते हुए सीआइएसएफ कट की ओर जाने वाले मार्ग पर भी जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। जाम लगने से लोगों को परेशान होना पड़ा। वसुंधरा चौकी से पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात संचालन सामान्य करवाया।