विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना को भी मिलेगा रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा का लाभ

By Edited By:
Published: Wed, 23 Oct 2013 08:29 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2013 08:38 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, कौशांबी : थल सेना व पुलिस बल में विशिष्ट सेवा देने वाले जवानों के साथ अब वायु व नौ सेना में भी सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करने का लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से यह निर्देश प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को जारी कर दिए गए हैं। अब तक केवल थल सेना के चीफ ऑफ द आर्मी कमेंडेशन कार्ड धारक जवान को ही निशुल्क यात्रा का लाभ मिलता था।

रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करने वाले वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिकों एवं पुलिस बल के जवानों को 15 श्रेणियों में बांटा गया है।

इनमें परमवीर चक्र, अशोक चक्र, सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल, परम विशिष्ट सेवा मेडल, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, वीर चक्र, शौर्य चक्र, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, मेंसन इन डिस्पैचेज व चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड धारक जवान शामिल हैं।

इनमें दो श्रेणियों से पुरस्कृत जवानों को और शामिल किया गया है। ये हैं चीफ ऑफ द एअर स्टाफ कमेंडेशन कार्ड एवं चीफ ऑफ द नेवल कमेंडेशन कार्ड धारक के जवान।

क्या है कमेंडेशन कार्ड

भारतीय सेनाओं के कमांड ऑफिस द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को प्रशंसा पत्र के रूप मे प्रदान किया जाता है। इसको प्राप्त करने वाले जवानों को सरकार से सुविधाएं मिलती हैं।

लखनऊ मुख्यालय से बनेगा फ्री पास

इन जवानों का फ्री पास लखनऊ मुख्यालय से बनाया जाएगा। इसमे करीब महीने भर का समय लगेगा।

'प्रबंध निदेशक का आदेश गत सप्ताह आ चुका है। आदेश को रीजन के सभी बस स्टेशनों के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को अग्रसारित कर दिया गया है। वायु सेना व नौ सेना का जो भी जवान कार्ड लेकर आएगा। उसकी सूची बनाकर लखनऊ मुख्यालय भेज कर पास बनवाया जाएगा।

-पीके बोस, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी एसआरटीसी गाजियाबाद

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।