1001 महिलाओं को किया सम्मानित
बसंत पंचमी के अवसर पर रविवार सुबह लोनी नगर पालिका चेयरमैन ने अपने बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। लोनी नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह का गाजियाबाद सांसद जनरल वीके ¨सह की पत्नी भारती ¨सह और बागपत सांसद सतपाल ¨सह की पत्नी डा. अलका तोमर ने मां सरस्वर्ती के सामने दीप जलाकर शुभारंभ किया।
संवाद सहयोगी, लोनी : वसंत पंचमी के अवसर पर रविवार सुबह लोनी नगर पालिका चेयरमैन ने अपने बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया।
लोनी नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह का गाजियाबाद सांसद जनरल वीके ¨सह की पत्नी भारती ¨सह और बागपत सांसद सतपाल ¨सह की पत्नी डा. अलका तोमर ने मां सरस्वर्ती के सामने दीप जलाकर शुभारंभ किया। भारती ¨सह ने मौजूद महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। डा. अलका तोमर ने कहा कि लोगों को बेटी को बेटे से कम नहीं समझना चाहिए। दोनों को बराबर सम्मान देना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को सम्मानित करने पर पालिका चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन मनोज धामा की प्रशंसा की। कार्यक्रम में आगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह, आशा बहू और क्षेत्र की प्रतिभाओं आदि 1001 महिलाओं, युवतियों व किशोरियों को सम्मानित किया गया।