Move to Jagran APP

तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, छह घायल

तेज रफ्तार कर आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 6 लोग घायलतेज रफ्तार कर आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 6 लोग घायलतेज रफ्तार कर आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 6 लोग घायलतेज रफ्तार कर आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 6 लोग घायलतेज रफ्तार कर आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 6 लोग घायलतेज रफ्तार कर आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 6 लोग घायलतेज रफ्तार कर आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 6 लोग घायलतेज रफ्तार कर आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 6 लोग घायलतेज रफ्तार कर आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 6 लोग घायलतेज रफ्तार कर आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 6 लोग घायलतेज रफ्तार कर आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 6 लोग घायलतेज रफ्तार कर आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 6 लोग घायलतेज रफ्तार कर आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 6 लोग घायलतेज रफ्तार कर आगे चल रहे ट्रक में घुसी, 6 लोग घायल

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 07:29 PM (IST)
तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, छह घायल

संवाद सहयोगी, मोदीनगर (गाजियाबाद): दिल्ली-मेरठ हाईवे पर बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी सुधीर रविवार रात अपने साथी विकास, अहमद, हस्लामुद्दीन व दो अन्य लोगों के साथ कार द्वारा एक शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली गए थे। सोमवार सुबह वह अपने घर लौट रहे थे। कार को सुधीर चला रहे थे। समय करीब आठ बजे जब वह दिल्ली मेरठ हाईवे स्थित मोदीनगर बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में सुधीर, विकास, अहमद व इस्लामुद्दीन सहित सभी कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर सुधीर व अन्य एक व्यक्ति को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं इस हादसे के बाद हाईवे पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने ट्रक व क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे कराकर जाम को खुलवाया और यातायात सुचारू कराया। वहीं इसके अलावा दो अन्य सड़क हादसों में महेंद्र निवासी अटौर नंगला व महावीर निवासी कस्बा निवाड़ी भी घायल हो गए। घायलों को मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.