अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसा, फिरोजाबाद का गैंगस्टर संजीव गुप्ता नोएडा ने गिरफ्तार
Action of Yogi Adityanath Government कानपुर के विकास दुबे कांड के बाद शुरू हुई कार्रवाई में नगला सिंघी पुलिस सोमवार को संजीव गुप्ता को नोएडा से पकड़कर लाई है।
फिरोजाबाद, जेएनएन। प्रदेश के शातिर बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। एक लाख के इनामी अशरफ की गिरफ्तारी और पांच लाख के इनामी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने सोमवार को नोएडा से शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।
कानपुर के विकास दुबे कांड के बाद शुरू हुई कार्रवाई में नगला सिंघी पुलिस सोमवार को संजीव गुप्ता को नोएडा से पकड़कर लाई है। सुहागनगरी फिरोजाबाद का हाईप्रोफाइल गैंगस्टर तथा बीसी किंग संजीव गुप्ता को फिरोजाबाद पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। वह जमानत होने के बाद फरार चल रहा था। शहर की पॉश कॉलोनी ऑॢचड ग्रीन में रहने वाला संजीव वर्ष 2017 में खुद के अपहरण की साजिश रचने के बाद सुॢखयों में आया था। उसने खुद के अपहरण की साजिश रचकर सौ करोड़ की फिरौती मांगी थी।
पुलिस ने उसको हरियाणा से गिरफ्तार किया था। साजिश में शामिल उसकी पत्नी सारिका और साले को भी पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया था। कुछ दिनों बाद इसपर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई, लेकिन जमानत मिलने के बाद यह पेशी पर नहीं पहुंचा। इसके बाद से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। करीब एक साल पहले लोकसभा अध्यक्ष के साथ भी इसकी फोटो वायरल हुई थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने घर की कुर्की भी कर दी थी।