तुलसी के पौधे भेंट कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
ङ्खश्रह्मद्यस्त्र श्वठ्ठ1द्बह्मश्रठ्ठद्वद्गठ्ठह्ल ष्ठड्ड4 ष्द्गद्यद्गढ्डह्मड्डह्लद्गस्त्र ढ्ड4 श्रद्घद्घद्गह्मद्बठ्ठद्द ढ्डड्डह्यद्बद्य श्चद्यड्डठ्ठह्लह्य
संस, शिकोहाबाद: उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और शिवा पर्यावरण कृषि एवं महिला उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों और लोगों को तुलसी के पौधे भेंटकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया और संस्था के सचिव रामप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में एसडीएम नरेंद्र सिंह, तहसीलदार सत्य प्रकाश, नायब तहसीलदार अवनीश यादव, स्टेशन अधीक्षक रमेश लाल मीणा को तुलसी के पौधे देकर सम्मानित किया गया। वहीं तहसील के प्रांगण में एसडीएम ने गमले में तुलसी का पौधा रोपित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में पौधारोपण करना बहुत आवश्यक है। जिससे हमें जीवन जीने के लिए पौधे से प्राण वायु प्राप्त होती है। तुलसी का पौधा बहुत ही गुणकारी होता है। जो कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। यह संस्था का बड़ा ही सराहनीय कार्य हैं। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, नीरज राजपूत, विकास राठौर, अशोक शुक्ला, दीपक शुक्ला, दीपक यादव, सचिन ,आकाश ,गगन ,शिवम शुक्ला कर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।