बिजली-पानी के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं, किया हंगामा
टूंडला संस। वाह रे विद्युत वितरण निगम के कर्मचारी। कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले दो सैकड़ा से अधिक परिवारों को पांच साल बाद हजारों रुपये के बिजली बिल थमा दिए। उपभोक्ताओं ने किस्तों में जमा करने को कहा तो निगम कर्मचारियों ने मना कर दिया। बिल जमा नहीं करने पर पूरी कॉलोनी की बत्ती चार दिन पहले गुल कर दी गई। इस वजह से पीने के पानी का भी संकट पैदा हो गया है। इससे आक्रोशित जनता ने सोमवार को खाली बर्तन लेकर तहसील के सामने एटा रोड पर हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक हुई।
संवाद सहयोगी, टूंडला: वाह रे विद्युत वितरण निगम के कर्मचारी। कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले दो सैकड़ा से अधिक परिवारों को पांच साल बाद हजारों रुपये के बिजली बिल थमा दिए। उपभोक्ताओं ने किस्तों में जमा करने को कहा तो निगम कर्मचारियों ने मना कर दिया। बिल जमा नहीं करने पर पूरी कॉलोनी की बत्ती चार दिन पहले गुल कर दी गई। इस वजह से पीने के पानी का भी संकट पैदा हो गया है। इससे आक्रोशित जनता ने सोमवार को खाली बर्तन लेकर तहसील के सामने एटा रोड पर हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक हुई।
कॉलोनी में 224 परिवार रहते हैं। इन्हें पांच साल बाद बिजली बिल दिया गया है। हजारों रुपये का बिल देखकर गरीब परिवारों के होश उड़ गए। बिल जमा नहीं होने पर कॉलोनी की बिजली काट दी गई। इसके बाद कॉलोनी में लगा नलकूप भी शोपीस बन गया और जनता प्यास से परेशान हो गई। हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए मारामारी होने से परेशान जनता का धैर्य सोमवार को जवाब दे दिया। स्थानीय जनता ने दोपहर में टूंडला-एटा रोड पर जाम लगाते हुए हंगामा किया। जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसकी सूचना पाकर इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार, तहसीलदार गजेन्द्र पाल सिंह और नायब तहसीलदार केके पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। समस्या निस्तारण कराने का आश्वासन मिलने के बाद जनता जाम खोलने को राजी हुई। गर्भवती के पेट में डंडा मारने का आरोप
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भीड़ हटाने के दौरान तहसीलदार ने गर्भवती महिला के पेट में डंडा मार दिया। इससे वह घायल होकर गिर गई। बाद में उसे पकड़कर घर ले जाया गया। ऊर्जा मंत्री से करेंगे शिकायत
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वह इस मामले की शिकायत ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से करेंगे। बताएंगे कि उन्हें हर महीने बिजली बिल नहीं मिलती है। वर्जन -
गर्भवती महिला को डंडा मारने का आरोप निराधार है। विद्युत वितरण निगम के अफसरों से समस्या का समाधान कराया जाएगा।
गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार, टूंडला