विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजली चोरों का कारनामा: LT लाइन से कटिया डालकर जला रहे थे घर की लाइट, फिरोजाबाद के 6 घरों में पकड़ी चोरी

Published: Fri, 02 Oct 2026 03:49 PM (IST)

फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान मुस्तफाबाद और मोहिनीपुर गांवों ...और पढ़ें

बिजली चोरी पकड़ने वाली विजिलेंस की टीम।

बिजली चोरी पकड़ने वाली विजिलेंस की टीम।

HighLights

  1. विजिलेंस टीम ने फिरोजाबाद के जसराना में चलाया अभियान।

  2. मुस्तफाबाद और मोहिनीपुर गांवों में पकड़ी गई बिजली चोरी।

  3. कुल 37 किलोवाट बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन मुख्यालय स्तर से प्राप्त गुप्ता सूचना के आधार पर गुरुवार को सुबह नौ बजे से विजिलेंस टीम ने जसराना क्षेत्र के गांव मुस्ताफाबाद, मोहिनीपुर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने घरों में लोगों को कटिया डालकर, मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा। इन घरों में कुल 37 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई।
विजिलेंस के प्रभारी उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह ने टीम के साथ घरों में कनेक्शन चेक कराए। उन्होंने बताया कि गांव मुस्तफाबाद में राहुल के नाम एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन था।

एलटी लाइन पर कटिया डाल, मीटर बाइपास कर चोरी करते पकड़े

चेकिंग के दौरान उपभोक्ता को घर के निकट गुजर रही एलटी लाइन पर सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा। सतेंद्र सिंह के परिसर में बिना कनेक्शन ही एलटी लाइन पर कटिया डालकर चोरी करते पकड़ा। इसके अलावा श्याम सिंह, प्रमोद कुमार, किशनवीर और प्रशांत के परिसरों में एक-एक किलोवाट के घरेलू कनेक्शन पाए गए। इन सभी घरों में लोगों को पांच से सात किलोवाट तक बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इनकी वीडियोग्राफी कराने के बाद आसफाबाद स्थित विद्युत चोरी निरोधक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- आगरा-ग्वालियर 60 मिनट में 88 KM का सफर: सिक्स लेन लंबा, चंबल नदी पर बनेगा हैंगिंग पुल, ऐसा होगा ग्रीनफ्रील्ड एक्सप्रेसवे

यह भी पढ़ें- एशिया की ऐतिहासिक राम बरात छह को: 2500 पुलिस और PAC जवान संभालेंगे सुरक्षा, जोन में बांटा आगरा

बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर अभियान चल रहा है। बिजली चोरी में प्राथमिकी दर्ज होने अथवा जुर्माने की कार्रवाई से बचने के लिए सभी उपभोक्ता स्वीकृत कनेक्शन से ही बिजली का उपयोग करें।

-

भरत सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत वितरण जोन