विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष घोषित: फिरोजाबाद में अनुपम शर्मा और आशा सिंह को जिम्मेदारी

By Kartikay DwivediEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 14 Oct 2026 11:48 AM (IST)

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने फिरोजाबाद में महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा की है। आशा ...और पढ़ें

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा, अनुपम बनीं महानगर अध्यक्ष।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा, अनुपम बनीं महानगर अध्यक्ष।

HighLights

  1. आशा सिंह बनीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष।

  2. डॉ. अनुपम शर्मा को महानगर अध्यक्ष पद मिला।

  3. कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने मोर्चा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षाें के नामों की घोषणा  शुरू कर दी है। महिला मोर्चा के इन दोनों पदों पर नाम घोषित कर दिए गए। कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियाें का स्वागत किया।

महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की कमान आशा सिंह और महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ. अनुपम शर्मा को सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष बनाई गईं आशा सिंह अभी सिरसागंज नगर की महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह महिला मोर्चा की जिला मंत्री रहीं हैं। इस तरह उन्हें महिला राजनीति का अच्छा अनुभव है।

कार्यकर्ताओं की निगाह युवा मोर्चा के अध्यक्षों के नाम पर टिकी

महानगर अध्यक्ष अनुपम शर्मा शिक्षाविद होने के साथ ही कई वर्षाें से भाजपा की राजनीति में सक्रिय रही हैं। पार्टी के सभी कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता रही है। इसका लाभ उन्हें इस पद के रूप में मिला।

अनुपम ने बताया कि नारी शक्ति को संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। नेता-कार्यकर्ताओं की सबसे अधिक निगाह युवा मोर्चा के जिला और महानगर अध्यक्ष पद को लेकर है। इन पदों पर भी जल्द नाम घोषित होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए, कहां से किसे मिली जिम्मेदारी? देखें लिस्ट