फिरोजाबाद में लापता किशोर का 15 महीने बाद भी नहीं लगा सुराग, तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार
15 महीने पहले घर से निकला किशोर अयान फारुख अभी भी लापता है, जिसके पिता उसकी तलाश में दर-दर भटक ...और पढ़ें
-1792853084302_m.webp)
यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
15 महीने से लापता है 16 वर्षीय किशोर अयान फारुख।
पिता मोहम्मद फारुख बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे।
रविवार को टूंडला में 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
जागरण संवाददाता, टूंडला। घर से निकले किशोर का 15 महीने बाद भी सुराग नहीं लग सका है। बेटे की तलाश में पिता दर-दर की ठोकरें खा रहा है। नई दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1 कोटला मुबारकपुर निवासी मोहम्मद फारुख ने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा अयान फारुख 11 जुलाई 2025 की दोपहर 12 बजे बिहार अपनी नानी के यहां जाने के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन से अमृत भारत ट्रेन में सवार हुआ था। इसके बाद उसका पता नहीं चल सका।
उसी दिन शाम को वह टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर टहलता दिखा था। काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। पिता ने आनंद बिहार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को टूंडला थाने पहुंचे पिता ने बेटे की जानकारी की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका है।
छह घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
बिजली विभाग द्वारा 33केवी मुख्य विद्युत लाइन के पुराने तारों को बदलने का कार्य रविवार को किया जाएगा। अवर अभियंता मोहम्मदाबाद विशाल कुमार ने बताया कि तार बदलने के चलते टूंडली उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। सभी उपभोक्ता समय से बिजली संबंधी कार्य कर लें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
