Move to Jagran APP

घर-घर भगवा छाएगा, राम राज्य फिर आएगा

भाजपा के विभिन्न संगठनों ने फीरोजाबाद और एका में निकाली जनजागरूकता रैली टूंडला में निकाली श्रीराम-जानकी यात्रा भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 05:19 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 05:19 AM (IST)
घर-घर भगवा छाएगा, राम राज्य फिर आएगा
घर-घर भगवा छाएगा, राम राज्य फिर आएगा

जेएनएन, फीरोजाबाद: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा के विभिन्न संगठनों द्वारा 15 जनवरी से समर्पण निधि संग्रह अभियान चलाया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को शहर और एका में जगह-जगह जनजागरूकता रैली निकाली गई। वहीं टूंडला में धूमधाम से राम-जानकी शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान डोले पर विराजमान भगवान श्रीराम और सीता माता की आरती उतारकर पुष्पवर्षा की गई।

loksabha election banner

आरएसएस द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर निकाली जन जागरण रैली

राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा वीर सावरकर नगर में जन जागरण रैली निकाली गई। रैली आदर्श नगर से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई माता मंदिर पर सम्पन्न हुई। रैली में सेविका समिति की बहनें घर-घर भगवा छाएगा, राम राज्य फिर आएगा, फूल नही चिगारी है, हम भारत की नारी हैं आदि जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। इस दौरान राखी गुप्ता, सरिता गुप्ता, काजल, शिवानी, पूनम, विभूति, ज्योति आदि मौजूद रहे। वहीं सुहाग नगर और छोटी छपैटी क्षेत्र में भी रैली निकाली गईं।

टूंडला में मंदिर निर्माण योजना प्रमुख राजीव दुबे, संघ विभाग प्रचारक धर्मेद्र, सुशील, नगर कार्यवाह यतेंद्र जैन और योगेंद्र उपाध्याय ने एटा रोड अलाबलपुर मोड़ के सामने भगवान राम के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। जो शोभायात्रा एटा रोड, नगला राधेलाल, सब्जी मंडी, रायल गार्डन, भारत माता चौक, विवेकानंद चौक, रामलीला मैदान, बल्देव रोड, दीपा का चौराहा होते हुए चर्च के पास पहुंचकर समाप्त हुई। भक्तों ने जगह-जगह भगवान श्रीराम और जानकी के चित्रों की आरती उतारकर पुष्पवर्षा की। व्यवस्था प्रमुख अम्बरीश कुलश्रेष्ठ ने रामभक्तों से मंदिर निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान वीटू गौतम, ब्लाक प्रमुख भंवर सिंह, विधायक शिव सिंह चक, राममोहन श्रीवास्तव, दीपक चौधरी, प्रतिभा उपाध्याय, आशुतोष गर्ग, विशाल भारद्वाज, कौशलेंद्र राजा, विकास शर्मा, रूपेश शुक्ला, एस सी शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एका में भी निकाली जनजागरण बाइक रैली: भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह और धर्म जागरण सह प्रांत संयोजक विशेष यादव ने रामलीला मैदान में भगवा झंडा दिखाकर जनजागरण बाइक रैली का शुभारंभ किया। जो मुख्य बाजार, मैन चौराहा, मुस्तफाबाद रोड, एटा चौराहा, गंगा नगर, कुशवाह मुहल्ला होते हुए पुराविया टोला में समाप्त हुई। सत्यप्रकाश वाष्र्णेय, योगेश लोधी, राजीव गुप्ता, टीकम सिंह, अभिषेक शर्मा, अवनीश, सौरभ जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं नगला गवे में जनजागरण यात्रा निकाली गई। इस दौरान अमित कुमार, महेश राजपूत, शिवकुमार चौहान, राजदीप सिंह, देश प्रकाश, सुगंधा सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.