बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा
टूंडला,(फीरोजाबाद): बुधवार को बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने नगर में
टूंडला,(फीरोजाबाद): बुधवार को बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। कासगंज घटना को लेकर पुलिस यात्रा के दौरान मुस्तैद दिखी। यात्रा समाप्त होने के बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान चंदन गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी सुबह करीब नौ बजे अलावलपुर रोड़ पर एकत्रित हुए। जहां से तिरंगा यात्रा शुरू की गई। हाथों में तिरंगा लेकर हिन्दू संगठन के पदाधिकारी भारत माता की जयकार करते हुए चल रहे थे। यात्रा निकलने की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कासगंज घटना को देखते हुए पुलिस यात्रा को घेरकर चल रही थी। यात्रा सुभाष चौराहा, चौ. चरण ¨सह, ठा. बीरी ¨सह इंटर कॉलेज, सब्जी मंडी, जीजीआईसी, रामलीला मैदान, कोतवाली, मैन बाजार होते हुए दीपा का चौराहा पहुंची। उसके बाद वापस भारत माता चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने भारत माता चौक पर तिरंगा फहराया। युवाओं ने गो माता के संरक्षण पर भी जोर दिया। तिरंगा यात्रा में रघु धाकरे, धर्मेन्द्र पाराशर, रवी राजौरिया, अवनीश चौधरी, हनी जादौन, दीपक सिह, आशीष, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।