Move to Jagran APP

धार्मिक संस्था ने पशु पक्षियों को खिलाया छप्पन भोग

राजीव शर्मा, फीरोजाबाद: आम तौर पर देवी देवताओं को छप्पन भोग लगाने के बाद उसका वितरण श्रद्धालुओं को किया गया। संस्थान 251 डलियों में खाद्य सामग्री ले गए थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 11:11 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 11:11 PM (IST)
धार्मिक संस्था ने पशु पक्षियों को खिलाया छप्पन भोग

राजीव शर्मा, फीरोजाबाद: आम तौर पर देवी देवताओं को छप्पन भोग लगाने के बाद उसका वितरण श्रद्धालुओं में किया जाता है। इस बार गरीबों और निराश्रितों को गोवर्धन की निश्शुल्क परिक्रमा कराने वाले एक धार्मिक संगठन ने छप्पन भोग का आयोजन पशु-पक्षियों के लिए किया। यह आयोजन मथुरा के गोवर्धन में किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

loksabha election banner

गिर्राज जी मासिक सेवा परिक्रमा समिति ने 11 नवंबर को गोवर्धन में मानसी गंगा के निकट भरतपुर महाराज के मंदिर में छप्पन प्रकार के भोग 251 डलियां में लगाए। कई श्रद्धालु फीरोजाबाद से ही इच्छा अनुसार खाद्य सामग्री से भरी डलिया लेकर गए थे। स्थानीय लोगों को इस अनूठे आयोजन की जानकारी हुई तो वे भी शामिल हो गए। समिति के संस्थापक विष्णु अग्रवाल दूध वाले ने बताया भोग लगाने के बाद सभी सामान खुले में छोड़ दिया गया। उसे पशु पक्षियों ने खा लिया।

हर महीने परिक्रमा कराती है समिति: सेवा समिति श्रद्धालुओं को गिर्राज जी की हर महीने निश्शुल्क परिक्रमा कराती है। अन्य सारे इंतजाम भी करती है। प्रत्येक माह के पहले शनिवार को एक बस फीरोजाबाद से गोवर्धन जाती है। हालांकि इस महीने 11 बसें ले जाई गई थीं।

1101 दीपों से सजाई दीपमालिका: समिति ने दिवाली पर 11 नवंबर को भगवान का अभिषेक करने के बाद 1101 दीपों से दीपमालिका सजवाई। इसमें सन ग्लो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में योगेश शर्मा, विनोद अग्रवाल, आशीष बंसल, सुधीर, गोपाल, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.