फिरोजाबाद: अब तहसीलदार राखी शर्मा के निजी ड्राइवर ने लगाए अपहरण के आरोप, जांच के लिए पहुंचे एसडीएम
फिरोजाबाद में तहसीलदार के निजी चालक ने अपहरण और धमकी देने का आरोप लगाया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल ...और पढ़ें

तहसीलदार राखी शर्मा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। टूंडला में तैनात रहीं तहसीलदार राखी शर्मा के निजी कार चालक ने तहसील के कुछ कर्मचारियों पर अगवा कर धमकाने के आरोप लगाए हैं। उसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। इसके बाद एसडीएम ने उससे पूछताछ की। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी किया
शासन ने कुछ दिन पहले टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए जिले से हटाकर राजस्व परिषद के मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। तहसीलदार ने जिले के एक वरिष्ठ आईएएस पर गंभीर आरोप लगाए थे।
एसडीएम ने की पूछताछ, जांच कर रही पुलिस
सोमवार को उनके निजी कार चालक लक्ष्मण शर्मा निवासी पचोखरा क्षेत्र के गांव भूत नगरिया ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित कर आरोप लगाया कि रविवार की शाम सात बजे उसे निहाल सिंह की पुलिया के पास से चार लाेगों ने जबरन कार में बिठा लिया। इसके बाद उसे अधिकारी और आरोपित कर्मचारियों के पक्ष में लिखकर न देने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर उसे वर्तमान तहसीलदार सुशील कुमार के पास छोड़ गए। वहां से दो गार्ड उसे मंडी तक छोड़ने आए। तब तक वहां पुलिस आ गई थी।
चालक ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी
एसडीएम अंकित वर्मा का कहना है कि उन्होंने चालक से बात की है। उसने जो बताया है उसकी जांच की जा रही है। वहीं थाना पचोखरा के एसओ अमित तोमर का कहना है कि चालक ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
