विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में DM के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली तहसीलदार राखी शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाया गया, भेजी गईं लखनऊ

Published: Sun, 19 Apr 2026 06:00 AM (IST)

फिरोजाबाद की तहसीलदार राखी शर्मा को जिलाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाने के बाद पद ...और पढ़ें

टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा

टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। डीएम के विरुद्ध मोर्चा खोलने वाली टूंडला की तहसीलदार पर शनिवार रात शासन ने कड़ी कार्रवाई की है। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करते हुए राजस्व परिषद मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

साथ ही उस जमीन की जांच भी उच्चस्तरीय कराने के आदेश हुए हैं, जिस पर कब्जे को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों पर लगे आरोपों की जांच तहसीलदार ने की थी। टूंडला में तैनात रहीं आगरा के बल्केश्वर निवासी तहसीलदार राखी शर्मा का स्थानान्तरण डीएम रमेश रंजन ने गुरुवार शाम शिकोहाबाद तहसील में किया था।

इसके कुछ घंटे बाद तहसीलदार ने डीएम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया से कहा था कि उनके पास इसके साक्ष्य भी है। उनका कहना था कि दबाव बनाने के लिए डीएम रमेश रंजन ने उनका आठ महीने तक वेतन रोके रखा।

उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने पर रात को कोषागार खुलवाकर वेतन जारी किया। पिछले वर्ष नवंबर में उनसे पौन दो लाख रुपये का आई फोन खरीदकर मंगवाया गया।

इस तरह के आरोपों से लखनऊ तक खलबली मच गई है। जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन ने अपने मीडिया ग्रुप पर रात 10.17 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि तहसीलदार राखी शर्मा के विरुद्ध शासन ने कड़ी कार्रवाई की है।

परिषद ने उन्हें तत्काल प्रभाव से जिले से हटाकर राजस्व परिषद, लखनऊ संबद्ध किया है। इसके साथ ही जमीन संबंधी प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में तहसीलदार बोलीं- iPhone में पड़ी है डीएम की सिम, बिल मेरे पास; छुट्टी के नाम पर अधिकारियों का शोषण