प्रवासी मजदूरों के खातों में नकदी भेजने में जुटा तहसील प्रशासन
प्रवासी मजदूरों के खातों में नकदी भेजने में जुटा तहसील प्रशासन
संवाद सहयोगी, टूंडला: तहसील प्रशासन ने लॉक डाउन के दौरान घरों को लौटे प्रवासी मजदूरों के खाते में धनराशि भेजना शुरु कर दिया है। अब तक करीब साढ़े आठ सौ प्रवासी मजदूरों के खाते में रकम ट्रांसफर की जा चुकी है। लेखपालों की टीम पात्रों की सूची तैयार करने में जुटी हुई है।
तहसीलदार डॉ.गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि अब तक करीब 789 प्रवासी मजदूरों के खातों में रकम ट्रांसफर की जा चुकी है। यह रकम उनके खातों में भेजी जा रही है जो प्रवासी मजदूर आश्रय स्थल से होकर गए है, या गांव पहुंचकर निगरानी समिति की देखरेख में होम क्वारंटाइन की अवधि पूरी की है। उन्होंने बताया कि बाकी रह गए पात्र प्रवासी मजदूरों की सूची तैयार की जा रही है। सभी के खातों में एक-एक हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। सरकार की मंशा सभी की मदद करने की है। इसके साथ ही सभी को खाद्य सामग्री भी वितरित की गई है। जिससे कोई भूखा न रह सके। कंट्रोल रूम में आने वाले हर फोन पर खाद्य सामग्री भेजी जा रही है। सूची की क्रास चेकिग कराई जा रही है। जिससे किसी अपात्र को सरकारी योजना का लाभ न मिल सके।