लोकसभा चुनाव में इतिहास रचेगा सपा-बसपा गठबंधन: प्रो.रामगोपाल
टूंडला, संवाद सहयोगी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा, पूर्वाचल में अखिलेश की बुराई की तो शिवपाल जगह-जगह पिटेंगे। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार ने प्रजातंत्र को बर्बाद कर दिया है। वह टूंडला में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
टूंडला, संवाद सहयोगी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन इस बार इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश की बुराई जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। शिवपाल ने पूर्वांचल में बुराई की तो जगह-जगह पिटेंगे।
प्रो. यादव शनिवार को सिरौलिया गांव में जनसभा कर रहे थे। कहा कि सपा-बसपा गठबंधन के आगे भाजपा कहीं नहीं टिक पाएगी। भाजपा सरकारों से आजिज जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटा देगी। कहा कि अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा द्वारा लगाई गई सीबीआइ पर शिवपाल ¨सह पहले ही जांच की बात कह रहे हैं। भाई होने के नाते मैं तो बड़े धर्मसंकट में हूं। जनता अखिलेश की बुराई बर्दाश्त नहीं करेगी। शिवपाल यदि पूर्वाचल में बुराई करेंगे तो जगह-जगह पिटेंगे।
प्रो. यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों के जन धन खाते खुलवाए। तब कहा गया था कि हर खाते में 15 लाख रुपए आएंगे। किसी खाते में अभी तक एक रुपया नहीं आया। किसानों की आय भी दोगुनी नहीं हुई बल्कि एक चौथाई ही रह गई। उसे भी सांड़ खा गए। केंद्र सरकार पर प्रजातंत्र और सीबीआइ समेत आरबीआइ का अस्तित्व समाप्त करने का आरोप लगाया। कहा कि मोदी सरकार ने नौकरी खत्म करने का काम किया है। संचालन अशोक यादव ने किया। इस मौके पर एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, असीम यादव, आयोजक प्रधान गजराज ¨सह, महाराज ¨सह धनगर, छोटू यादव, प्रवीन यादव, भोला यादव, सत्यवीर यादव आदि मौजूद रहे।
ओबीसी के आइएएस को नहीं कराई ट्रे¨नग: प्रो. यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने ओबीसी के 412 आइएएस को ट्रे¨नग के लिए नहीं भेजा। यह पर्दाफाश सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ। टूंडला के आइएएस संतोष यादव का रैंक में तीसरा नंबर था। फिर भी इन्हें ट्रे¨नग पर नहीं भेजा गया था। बाद में नेताजी के हस्तक्षेप पर इन्हें भेजा गया।
पेंशन कर दी समाप्त: प्रो. यादव ने कहा कि साढ़े पांच लाख महिलाओं की समाजवादी पेंशन और इमरजेंसी में जेल गए लोगों की पेंशन बंद करने का काम भाजपा ने किया। जो सड़कें सपा सरकार में बनवाई गईं थीं, उनकी मरम्मत भी भाजपा की सरकार पूरी नहीं करा सकी।