Move to Jagran APP

निज स्वार्थ में ¨हदुओं को बांट रहे राजनैतिक दल

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: रविवार की सुबह जिला मुख्यालय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की कदमताल से गूंज

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Apr 2018 05:38 PM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2018 05:38 PM (IST)
निज स्वार्थ में ¨हदुओं को बांट रहे राजनैतिक दल
निज स्वार्थ में ¨हदुओं को बांट रहे राजनैतिक दल

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: रविवार की सुबह जिला मुख्यालय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की कदमताल से गूंज उठा। पुलिस लाइन के सामने मैदान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशव गर्जना कार्यक्रम में हिंदुत्व का संदेश गूंजा। मुख्य वक्ता गंगा समग्र के केंद्रीय संगठन सचिव मिथलेश नरायन ने ¨हदुत्व पर जोर दिया। जाति के नाम पर राजनीति करने वाले राजनैतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा चंद राजनेता निज स्वार्थ में ¨हदुओं को बांट रहे हैं। इसे रोकने के लिए हमें संगठित होना होगा।

loksabha election banner

ध्वज प्रणाम के बाद में स्वयंसेवकों ने व्यायाम किया। केन्द्रीय संगठन सचिव मिथलेश नारायण ने कहा समाज और देश के विकास के लिए हमें संगठित रहना होगा। कुछ लोग आपस में लड़ाकर हमें लक्ष्य से भटकाना चाहते हैं। संघ का कार्य 93 वर्षों से चल रहा है। इस काल खण्ड में तमाम तरह की उथल-पुथल रही है। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने ¨चतन किया था कि सबकुछ होने के बाद भी हम गुलाम क्यों हुए ? उन्होंने इतिहास पढ़कर महापुरुषों के बारे में जाना। तब उन्हें लगा कि राष्ट्रप्रेम की भावना हर दिल में होने पर ही देश सुरक्षित होगा। इस सोच के साथ 36 वर्षीय डॉ. हेडगेवार ने शाखा की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था ¨हदू जागेगा तो देश जागेगा। इसके पीछे थी ¨हदू संस्कृति एवं ¨हदू दर्शन। ¨हदू दर्शन की परिकल्पना के साथ हमें संगठित होना होगा। समाज संगठन का काम संघ कर रहा है। प्रत्येक स्वयं सेवक अर्जुन है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मैनपुरी के एकरसानंद आश्रम से आए हरिहरानंद महाराज ने कहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ¨हदुत्व का प्राण है। संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रमों से जीने की प्रेरणा मिल रही है। गो माता पर जोर देते हुए कहा भारत वर्ष धर्मपरायण देश है। जब गोमाता राष्ट्रीय माता के रुप में प्रतिष्ठित हो जाएगी, तब रामराज्य की स्थापना होगी। कार्यक्रम में लगभग 28 सौ स्वयं सेवकों ने भाग लिया। संचालन यदुवंश पलिया ने किया। मंच पर जिला संघचालक रामलखन गुर्जर उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान वीरेन्द्र ¨सह, रमाकांत, देवेश भारद्वाज, जयप्रकाश, गो¨वद, महेश ¨सह, धर्मेन्द्र ¨सह आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री सहित भाजपाइयों ने की शिरकत :

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम केशव शक्ति गर्जना में पशुधन मंत्री प्रो. एसपी ¨सह बघेल, पूर्व मंत्री ठा.जयवीर ¨सह, शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, नानकचंद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, पूर्व विधायक रामवीर ¨सह यादव, मानवेंद्र प्रताप ¨सह, चेयरमैन अवनीश गुप्ता, सिरसागंज चेयरमेन सोनी शिवहरे, लक्ष्मीनरायन यादव, पूर्व विधायक रामवीर ¨सह यादव सहित आधा दर्जन से अधिक भाजपाई शामिल हुए।

सेल्फी लेने की रही होड़ :

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद स्वयं सेवकों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। गणवेश में कोई नेताओं तो कोई साथियों के साथ फोटो खींचने में व्यस्त था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.