जमीअत उलमा ने निराश्रितों की मदद को बढ़ाए हाथ
ठंड से निराश्रित ठिठुर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन के अलावा समाजिक संस्थाओं ने मदद को हाथ बढ़ा दिए हैं। गुरुवार को जमीअत उलमा, मानव सेवा समिति आदि ने निराश्रितों को कंबल और गर्म वस्त्र वितरित किए।
फोटो-15
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: ठंड से ठिठुरते लोगों की मदद के लिए गुरुवार को जमीअत उलमा हिन्द ने कंबल वितरित किए। बिना किसी भेदभाव के सर्वसमाज के लोगों को कंबल दिए।
कंबल वितरण से पहले जमीअत के कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी की थी। वास्तविक जरूरतमंदों की तलाश विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर पहले से करके उन्हें टोकन दिए गए थे। इसके बाद गुरुवार को आगाशाह मस्जिद परिसर में पांच सौ लोगों को कंबल वितरित किये। इसमें हिन्दू-मुस्लिम दोनों समाज के लोग मौजूद रहे। सुबह से शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर तक चला। मौलाना अकरम मुस्तफा अयूबी, मुफ्ती फारूख, जमीअत के शहर अध्यक्ष मौलाना अमीन अख्तर ने बताया कि इस तरह के आयोजन आगे भी सभी तहसीलवार आयोजित किए जाएंगे। महासचिव नईम, मौलाना अब्दुल सत्तार, मौलाना अब्दुल वासित, मुफ्ती नदीम अख्तर, मौलाना अब्दुल कादिर, हाफिज इदरीश, हाफिज जाहिद, हाजिफ जुबैर, हाफिज आसिफ, हाजिफ मुमताज, आदि उपस्थित रहे।
साधुओं को बांटे कंबल: कोमल फाउंडेशन ने गुरुवार को हनुमान मंदिर झील की पुलिया, जलेसर रोड पर साधुओं को कंबल बांटे। अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि संस्था हर वर्ष साधुओं, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए कंबल बांटती है। ब्लॉक प्रमुख अर्चना विजय ने कहा कि यह पुनीत कार्य है। अर्पित राजौरिया, तृप्ति उपाध्याय, रीतेश आर्या, सौरभ लहरी, नीतेश राजौरिया, बलवीर ¨सह राजौरिया, सृष्टि आदि मौजूद रहे।