विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरसागंज-मैनपुरी मार्ग का चौड़ीकरण जल्द, 19.92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Published: Sat, 31 Jan 2026 11:56 AM (IST)

फिरोजाबाद और मैनपुरी को जोड़ने वाले सिरसागंज-मैनपुरी मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग ने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण. सिरसागंज। फिरोजाबाद और मैनपुरी को जोड़ने वाले सिरसागंज-मैनपुरी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। इस कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 19.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। 
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर सिरसागंज-मैनपुरी मार्ग का चौड़ीकरण कराने को कहा था। पत्र में मार्ग की वर्तमान स्थिति, लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव तथा आवागमन में हो रही कठिनाइयों का उल्लेख किया गया था।

19.92 करोड़ की आएगी लागत, रास्ता होगा सुगम

पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि एवं फिरोजाबाद जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मंत्री के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए लोक निर्माण विभाग ने इस महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 19.92 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही 29 जनवरी को एक करोड़ 95 लाख रुपये की प्रथम किस्त भी अवमुक्त कर दी गई है, जिससे जल्द निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जा सकेगा।

दो जिलों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है यह

इसके अंतर्गत जनपद फिरोजाबाद की सीमा में स्थित चौनेज 28.00 से 35.770 किलोमीटर तक के मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह मार्ग पहले की तुलना में अधिक चौड़ा, मजबूत और सुरक्षित होगा।

हादसों में आएगी कमी

वर्तमान में सड़क संकरी होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। मार्ग के चौड़ीकरण से जहां दुर्घटनाओं में कमी आएगी, वहीं क्षेत्र के लोगों को तेज, सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस सड़क के चौड़ीकरण होने से सिरसागंज, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तथा जनपद मैनपुरी और फिरोजाबाद के बीच व्यापारिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा। पर्यटन, उद्योग और स्थानीय आवागमन को मजबूती मिलेगी।