विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: सरकारी अस्पताल में तीमारदार और मेडिकल स्टाफ के बीच हाथापाई, डेढ़ घंटे तक चला हंगामा

Published: Sat, 19 Sep 2026 03:52 PM (IST)

फिरोजाबाद के सरकारी अस्पताल के हड्डी वार्ड में मेडिकल स्टाफ और तीमारदारों के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद डेढ़ घंटे ...और पढ़ें

हड्डी वार्ड में हंगामा करते लोग व मौजूद सीएमएस।

हड्डी वार्ड में हंगामा करते लोग व मौजूद सीएमएस।

HighLights

  1. सरकारी अस्पताल के हड्डी वार्ड में स्टाफ-तीमारदार के बीच हाथापाई।

  2. तीमारदारों ने पर्स, नर्स ने चेन छीनने का आरोप लगाया।

  3. सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने दोनों पक्षों में समझौता कराया।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। सरकारी अस्पताल के हड्डी वार्ड में शनिवार सुबह 11 बजे मेडिकल स्टाफ और तीमारदारों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद तीमारदारों ने डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। तीमारदार ने रुपये से भरा पर्स छीनने तो वहीं नर्स ने गले से चेन छीनने का आरोप लगाया।

एक्सीडेंट के बाद भर्ती कराए गए सुहागनगर निवासी रविकांश मिश्रा के स्वजन का कहना था कि वह अपने मरीज के पास बैठे हुए थे।

राउंड पर आए डॉक्टर से अभद्रता

राउंड पर आए डाक्टर ने अभद्रता की। उन्होंने विरोध करते हुए वीडियो बनाया तो मेडिकल स्टाफ ने हाथापाई करते हुए मोबाइल छीनने की कोशिश की। सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने दोनों पक्षों से वार्ता करके उन्हें समझाया। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सीएमएस का कहना है कि व्यवस्था बनाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में कोई झुकना नहीं चाहता था, यही विवाद की वजह थी। बातचीत से दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

यह भी पढ़ें- E-KYC नहीं कराई तो महंगा पड़ेगा LPG सिलिंडर: 10 साल बाद फिर लागू होंगी दोहरी कीमतें

यह भी पढ़ें- UP Roadways में कंडक्टर की भर्ती में बड़ा बदलाव, आउटसोर्स खत्म, अब सीधे लिए जाएंगे परिचालक