बस 28 Rs में कीजिए इस रूट पर सुरक्षित सफर! अब महंगे किराये और जान जोखिम में डालने का झंझट खत्म
फिरोजाबाद के नारखी में जैन मंदिर से फरिहा तक नई बस सेवा शुरू की गई है, जिससे ग्रामीणों को मात्र ...और पढ़ें

फरिहा जाने के दौरान कोटला रोड पर सवारियों के इंतजार में खड़ी रोडवेज बस : जागरण
HighLights
जैन मंदिर से फरिहा तक नई बस सेवा शुरू।
ग्रामीणों को मात्र 28 रुपये में सुरक्षित यात्रा।
ऑटो के महंगे किराए और जोखिम से मुक्ति।
संवाद सूत्र, नारखी (फिरोजाबाद)। कोटला-फरिहा मार्ग के ग्रामीणों को सुरक्षित और बेहतर सफर कराने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से जैन मंदिर से फरिहा तक के लिए बस सेवा शुरू की गई है। इसके लिए लोगों को सिर्फ 28 रुपये खर्च करने होंगे। लोगों को आटो से सफर करने के लिए 40 से 50 रुपये खर्च करने पड़ते हैंं। साथ ही दुर्घटनाओं का भी डर रहता है।
ऑटाे से लगते थे 40 रुपये, दुर्घटनाओं का बना रहता था डर
बस सेवा जैन मंदिर से चनौरा, गौंछ का बाग, बरतरा, कोटला होते हुए फरिहा तक शुरू की गई है। किसान अपनी कृषि उपज बेचने और जरूरी सामान की खरीदारी के लिए फिरोजाबाद आते-जाते हैं। कम किराए वाली बस सेवा शुरू होने से किसानों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों को सुरक्षित और बेहतर यात्रा को शुरू की गई बस सेवा
फरिहा के खिड़की दरवाजा निवासी पूरन कुमार ने बताया कि नियमित बस सेवा से उन्हें आटो पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। ऑटो से सफर करने में अधिक किराया खर्च होने के कारण अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था।
शिकोहाबाद के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीण और किसानों की सुविधा के लिए यह सेवा पांच दिन पहले शुरू की गई थी। फिलहाल जानकारी के अभाव में यात्रियों की संख्या काफी कम है। संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
