अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक स्थली के लिए सरकार ने खोला खजाना, स्मारक और पर्यटन सुविधाओं का होगा विकास
उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक स्थली बटेश्वर के विकास के लिए 21 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

बटेश्वर।
HighLights
बटेश्वर विकास को प्रदेश सरकार ने 21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।
अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक स्थल पर स्मारक व पार्किंग बनेगी।
प्राचीन मंदिरों का संरक्षण और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा।
जागरण संवाददाता, आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में उनकी पैतृक स्थली बटेश्वर में विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार ने 21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। बजट में इसके लिए 30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया था। तीन परियोजनाओं की लागत 27 करोड़ रुपये आंकी गई थी। यहां अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक स्थल पर स्मारक बनाने के साथ ही श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा को वाहन पार्किंग और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
प्रदेश सरकार बटेश्वर के विकास पर ध्यान दे रही है। उसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को भी संजोया जा रहा है।
पार्किंग व श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कार्यालय के प्रस्ताव पर बटेश्वर में पार्किंग एवं अन्य सुविधाओं के विकास, प्राचीन मंदिरों की विरासत के संरक्षण और अटल की पैतृक स्थली पर टायलेट, कांप्लेक्स, सूचनापरक साइनेज लगाने, म्यूरल वाल, प्रकाश व्यवस्था करने के काम स्वीकृत किए गए हैं।
ताज खेमा में पांच करोड़ रुपये से इको हट बनाई जाएंगी
इसके साथ ही ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित पर्यटन निगम के होटल ताज खेमा में इको टूरिज्म का विकास किया जाएगा। यहां इको हट के निर्माण को पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यहां एक दशक से पूर्व स्विस काटेज बने हुए थे। यह धीरे-धीरे नष्ट हो गए थे। कोठी मीना बाजार स्थित कोठी का सुंदरीकरण व पुनरुद्धार आठ करोड़ रुपये से किया जाएगा।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रस्ताव पर कुआंखेड़ा में बलिदानी शुभम गुप्ता स्मृति स्थल का विकास 50 लाख रुपये से किया जाएगा। इसके साथ ही खेरागढ़ के भिलावली में हनुमान मंदिर में सुविधाएं विकसित करने का काम 1 कराेड़ रुपये से किया जाएगा।
इन कार्यों को भी मिली स्वीकृति
- एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र: खंदौली के राम नगर स्थित लाल मंदिर - 1.25 करोड़ रुपये
- आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र: डिफेंस एस्टेट के फेज वन में दुर्गा मंदिर- 1.25 करोड़ रुपये
- दक्षिण विधानसभा क्षेत्र: शीतला गली स्थित प्राचीन कुटुंबी भैरोंनाथ मंदिर - 1.25 करोड़ रुपये
- उत्तर विधानसभा क्षेत्र: दयालबाग
- स्थित बालाजी धाम मंदिर - 1.25 करोड़ रुपये
- आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र: अकोला में स्थित घासी बाबा मंदिर - 1.25 करोड़
- फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र: अछनेरा के किरावली में मौनी बाबा आश्रम - 1.25 करोड़ रुपये
- खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र: सैयां ब्लॉक के वृथला में लीला विलास मंदिर - 1.25 करोड़
- फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र: भटाकी पीपरी मेवली खुर्द में शिव मंदिर - 1.25 करोड़
यह भी पढ़ें- PM मोदी ने 2014 में बनवाया ताजमहल... युवक ने विदेशी टूरिस्ट से ठगे 1000 रु, ASI ने दी तहरीर
