Move to Jagran APP

शिवपाल यादव आज समाजवादी पार्टी के गढ़ फिरोजाबाद में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के गढ़ में शिवपाल सिंह यादव के पहले रोड शो को लेकर सियासी खलबली मच गई है। आज शिवपाल सिंह यादव इटावा से लेकर टूंडला तक चार पहिया वाहनों पर रोड़ शो करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 12:39 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 01:41 PM (IST)
शिवपाल यादव आज समाजवादी पार्टी के गढ़ फिरोजाबाद में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

फिरोजाबाद (जेएनएन)। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव आज समाजवादी पार्टी के गढ़ फिरोजाबाद में रोड शो करेंगे। उनके इस रोड शो को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है।

loksabha election banner

शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का गढ़ माने जाने वाले फिरोजाबाद में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। शिवपाल सिंह यादव का फिरोजाबाद से टुंडला तक रोड शो का कार्यक्रम है। इस दौरान 54 जगह उनके स्वागत का कार्यक्रम बनाया गया है। माना जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने पिछले दिनों ही फिरोजाबाद से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मोहम्मद अजीम को अपनी पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया है। अजीम तो समाजवादी पार्टी के भी जिलाध्यक्ष थे।

समाजवादी पार्टी के गढ़ में शिवपाल सिंह यादव के पहले रोड शो को लेकर सियासी खलबली मच गई है। आज शिवपाल सिंह यादव इटावा से लेकर टूंडला तक चार पहिया वाहनों पर रोड़ शो करेंगे। उनके साथ उनके पुत्र आदित्य यादव मौजूद भी रहेंगे। इस दौरान जगह-जगह पर उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। हजारों फोर व्हीलर वाहनों की रोड़ शो में आने की संभावना है।

अब तो समाजवादी पार्टी के साथ अन्य दलों की निगाहें भी आज होने वाले रोड शो पर हैं। कठफोरी से टूंडला तक होने वाले रोड शो और सभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। फीरोजाबाद समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। विधानसभा चुनाव से पहले और उसके बाद समाजवादी पार्टी से किनारे किए गए पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ता शिवपाल सिंह यादव के खेमे में पहुंच गए। उन्होंने सपा में तोडफ़ोड़ शुरू की तो खलबली मच गई। फीरोजाबाद में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें से जसराना, शिकोहाबाद और सिरसागंज पर वर्षो समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा था।

विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में छिड़े घमासान के बाद यहां की दो सीट शिकोहाबाद और सिरसागंज 10 हजार वोटों के अंतर से छिन गईं। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के अलग मोर्चा बनाने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष रहे अजीम भाई को जिले की कमान सौंपी गई। इकाइयों के गठन के बाद पहली बार शिवपाल सिंह यादव फीरोजाबाद आ रहे हैं। ऐसे में सेक्युलर मोर्चा से जुड़े लोग पूरी ताकत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

ïनई पार्टी में शामिल हुए पुराने सपाई ऐतिहासिक शो का दावा ठोक रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि कठफोरी से शो शुरू होगा। टूंडला तक 54 चौराहों पर स्वागत होगा और टूंडला में जनसभा होगी। इसको लेकर सियासी हलचलें तेज हैं। फिरोजाबाद से राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं। इससे पहले यहां से डिंपल यादव ने भी चुनाव लड़ा था। उनको राजबब्बर ने शिकस्त दी थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.