हाईवे पर टेंपों ट्रक की भिड़ंत, महिला समेत चार मजदूरों की मौत
फीरोजाबादजेएनएन। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे सिरसागंज-करहल रोड पर लैंटर डालकर घर लौट रहे मजदूरों और सवारियों से ओवरलोड टेंपो और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला समेत चार की मौत हो गई। इसके अलावा चार लोग गंभीर घायल हैं।
फीरोजाबाद,जेएनएन। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे सिरसागंज-करहल रोड पर लैंटर डालकर घर लौट रहे मजदूरों और सवारियों से ओवरलोड टेंपो और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला समेत चार की मौत हो गई। इसके अलावा चार लोग गंभीर घायल हैं।
मैनपुरी के करहल, नगला नंदपुरा और शाहजहांपुर निवासी एक दर्जन मजदूर सिरसागंज क्षेत्र के गांव सिगमई निवासी एक व्यक्ति के यहां लैंटर डालने का काम पूरा करने के बाद एक ही टेंपो में बैठकर घर लौट रहे थे। इसमें शाहजहांपुर की कुछ सवारियां भी थीं। देर शाम करहल रोड पर सिगमई गांव से करीब दो किलोमीटर आगे करहल की तरफ से सिरसागंज की ओर आ रहे ट्रक ने टेंपो को रौंद दिया। हादसा होते ही सवारियों के बीच चीख पुकार मच गई। राहगीर और अन्य लोग राहत के लिए दौड़े। थोड़ी देर में सिरसागंज पुलिस भी मौके पर आ गई और टेंपो में फंसी सवारियों को बाहर निकाला गया। हादसे में संजीव कुमार, अखिलेश, राजेश कुमार, राजू और धीरी सिंह घायल हो गए। पुलिस इन सभी घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल लेकर आयी। यहां शाहजहांपुर निवासी बताए गए 38 वर्षीय राजेश ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर हालत में फीरोजाबाद भेजी गई महिला रक्षादेवी पत्नी विमलेश निवासी बरनाहल मैनपुरी की मौत हो गई, जबकि दो की शिनाख्त नहीं हुई है। सीओ सिरसागंज संजय वर्मा ने बताया कि ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है।
- टैम्पों पर 18 थे सवार, कुछ छत पर बैठे थे.
आपे टेंपो पर डेढ़ दर्जन से अधिक लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मजदूर अंदर थे तो कई ऊपर बैठे थे। टेंपो चालक पूरी रफ्तार से गाड़ी दौड़ा रहा था। सामने से आते ट्रक को देखकर वह घबरा गया और भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कई मजदूर टेंपो में फंस गए।