सड़क हादसों में मौसा-भतीजी समेत चार की मौत
फीरोजाबाद जेएनएन। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मौसा-भतीजी समेत चार लोगों की मौत हो गई। इतने ही लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी पाकर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। टूंडला क्षेत्र में मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
फीरोजाबाद, जेएनएन। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मौसा-भतीजी समेत चार लोगों की मौत हो गई। इतने ही लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी पाकर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। टूंडला क्षेत्र में मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सिरसागंज में पहली घटना गुरूवार शाम छह बजे हुई। सूरत सिंह पुत्र सीताराम, नगला नरैनी लगुन टीका कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से दोहिया गांव जा रहे थे। उनके साथ उनके साढू की 14 वर्षीय बेटी जूली भी थी। वह अरांव रोड चौराहा बाइपास पर अंडरपास से गुजर कर हाईवे पर आए, तभी आगरा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। थानाध्यक्ष सुनील तोमर ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना शाम 6.30 बजे हुई। थाना नगला खंगर क्षेत्र के नगला हीरा निवासी कुंवरपाल बाइक से किसी कार्य से शिकोहाबाद गये थे। उनके साथ उनकी मां, बच्ची और एक अन्य व्यक्ति था। शाम को ये सभी घर लौट रहे थे। इस बीच अरांव चौराहा बाइपास पर पीछे से आते कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कुंवरपाल कंटेनर के नीचे आ गए। कुंवरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी तीन लोग घायल हो गए।
शिकोहाबाद क्षेत्र स्थित लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात हुए हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। यूपीडा कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। राजस्थान के बाडमेर निवासी बेहराराम (45) पुत्र पोकराराम ट्रक चालक है। रात दस बजे वह ट्रक लेकर लखनऊ की तरफ जा रहा था। मटसेना क्षेत्र के दतावली के समीप ट्रक पंक्चर हो गया। चालक ट्रक को साइड में खड़ा करके टायर बदलने लगा। इस बीच पीछे से आए किसी वाहन ने टक्कर मार दी और वह घायल हो गया।
टूंडला क्षेत्र के बाघई मोड़ के पास बीती रात दो बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी हे। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।