टूंडला और शिकोहाबाद में निकली राम बरात, बाजी बधाइयां
टूंडला और शिकोहाबाद में भगवान राम की बरात धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग श्रीराम की छवि देखने पहुंचे।
जेएनएन, फीरोजाबाद: भगवान राम दूल्हा बने तो उन्हें देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। जनकपुरी में बधाई गीत बजे। श्रीराम की बरात में शामिल होने के लिए देवी-देवता भी आए थे। टूंडला और शिकोहाबाद नगर में देर रात तक आयोजन की धूम रही। शिकोहाबाद में सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने डोले आगे बढ़वाए तो टूंडला में भी सियासी दल के लोग शामिल हुए। बरात के साथ चल रहीं आकर्षक झांकियां लोगों को लुभाती रहीं।
------------------------
टूंडला में जगह-जगह हुआ बरात का स्वागत, चार दर्जन झांकियां शामिल-फोटो 32 33 34 35
संवाद सहयोगी टूंडला: नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। एटा रोड से बारात का शुभारंभ श्रीराम के डोले का फीता काटकर व स्वरूपों की आरती उतारकर किया गया। बारात में सबसे आगे भगवान श्री गणेश की झांकी थी। उसके बाद मां दुर्गा की झांकी थी। बारात में काली का अखाड़ा, सुरसा के मुंह में हनुमानजी की झांकी, बांके बिहारी की झांकी बरबस लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। झांकियों के बीचोंबीच चल रहे आधा दर्जन बैंड धार्मिक धुन बजा रहे थे। बैंड की मधुर ध्वनि पर युवा थिरकते चल रहे थे। बैंड के साथ भरत-शत्रुघन का डोला चल रहा था। उनके पीछे सुधीर बैंड आगरा अपनी मनमोहक धुन बिखेर रहा था। सबसे पीछे भगवान श्रीराम व लक्ष्मण जी का डोला था। राम बरात नगर भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान स्थित जनकपुरी पहुंची। देर रात्रि विधि विधान व मंत्रों की गूंज के बीच माता सीता व भगवान श्रीराम का विवाह संपन्न कराया गया। अध्यक्ष द्विजेन्द्र विक्रम ¨सह परमार, संयोजक जयजीव पाराशर, दिनेश गुप्ता, सतेन्द्र गुप्ता, पुष्पेन्द्र गुप्ता, दीपक चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, ¨रकू लवानियां, सत्यवर्धन ¨सह परमार, मनप्रीत ¨सह कीर, राजीव गुप्ता, राजीव दुबे, रमेश चन्द्र कपूर, महेन्द्र झा, जयकिशन चतुर्वेदी आदि शामिल हुए। मयूरा नृत्य और शिव तांडव ने लुभाया
टूंडला: राम बरात में मयूरा नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। बराती मयूरा नृत्य को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। हनुमान जी के स्वरूप भी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे, वहीं शिव तांडव देखने वालों की भीड़ जुटी रही।