रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! प्रयागराज से दिल्ली के बीच चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग
रेल प्रशासन रक्षाबंधन के लिए तीन विशेष साप्ताहिक ट्रेनें चलाएगा, जो 25 अगस्त से 31 अगस्त तक सूबेदारगंज-शकूरबस्ती रूट पर चलेंगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
रक्षाबंधन के लिए रेलवे चलाएगा तीन विशेष ट्रेनें।
सूबेदारगंज-शकूरबस्ती रूट पर चलेंगी साप्ताहिक सेवाएं।
25 अगस्त से 31 अगस्त तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा।
संवाद सूत्र, फिरोजाबाद। रक्षाबंधन को लेकर रेल प्रशासन तीन और स्पेशल ट्रेन चलाएगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन सूबेदारगंज-शकूरबस्ती साप्ताहिक विशेष ट्रेन 25 एवं 30 अगस्त तक तीन-तीन फेरों के साथ चलेगी।
वहीं, ट्रेन शकूरबस्ती-सूबेदारगंज साप्ताहिक विशेष ट्रेन 26 से 31 अगस्त तक तीन-तीन फेरों के साथ अपने चक्कर पूरे करेगी। ट्रेन सूबेदारगंज-शकूरबस्ती विशेष साप्ताहिक ट्रेन 26 अगस्त को सूबेदारगंज से चलकर एक फेरा पूरा करेगी।
वापसी में 27 अगस्त को एक फेरा पूरा करने के लिए शकूरबस्ती से सूबेदारगंज जाएगी। सूबेदारगंज-शकूरबस्ती विशेष साप्ताहिक ट्रेन 27 अगस्त को एक फेरे के लिए शकूरबस्ती जाएगी। वहीं 28 को शकूरबस्ती से सूबेदारगंज के लिए रवाना होगी। इन तीनों विशेष साप्ताहिक ट्रेनों का रूट व समय एक ही रहेगा।
ये सूबेदारगंज से रात 8:10 बजे चलेंगी, जो फतेहपुर, कानपुर, इटावा होकर रात 2:20 बजे टूंडला जंक्शन आएगी। दो मिनट ठहराव के बाद अलीगढ़, दिल्ली होकर सुबह 10 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वहीं डाउन में शकूरबस्ती से दोपहर 12 बजे चलेगी, जो इसी क्रम में होकर दोपहर 3:40 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेंगी।
