विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूल-कॉलेज बंद, गलियों से खेतों तक पानी-पानी; फिरोजाबाद में बारिश बनी मुसीबत

Published: Sat, 26 Sep 2026 11:50 AM (IST)

फिरोजाबाद में शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे स्कूल-कॉलेज बंद हैं और ...और पढ़ें

बारिश के बीच से गुजरते बाइक सवार।

बारिश के बीच से गुजरते बाइक सवार।

HighLights

  1. शुक्रवार रात से हो रही बारिश ने फिरोजाबाद में जनजीवन अस्त-व्यस्त किया।

  2. स्कूल-कॉलेज बंद, सड़कों और खेतों में पानी भरने से आवागमन बाधित।

  3. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली-पानी की समस्या और फसलों को नुकसान।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान काफी हद तक सही निकला। शुक्रवार रात आठ बजे से शुरू हुई वर्षा शनिवार को सुबह 11 बजे तक जारी है। कभी तेज तो कभी हल्की वर्षा होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री तक गिरावट आई है।

वर्षा के कारण एक से 12वीं तक के सभी स्कूल, कॉलेज बंद हैं। रात से निरंतर वर्षा होने के कारण खेतों, गलियों और सड़कों में पानी भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में धनिया, मिर्च और सब्जी की फसलों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है। मक्खनपुर सहित कई क्षेत्रों में पूरी रात बिजली न आने से लोगों को बिजली के साथ पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ रहा है।

firozabad rain small

बारिश के बीच छाता लगातार निकलता स्कूटी सवार।

तेज धूप और उमस से परेशान थे लोग

पिछले कई दिनों से तेज धूप खिलने के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। मौसम विभाग ने शुक्रवार से आंधी, तेज वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा ने रात में ही एक से 12 तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल शनिवार को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए।

यह भी पढ़ें- आज का मौसम: चक्रवात अर्नब से सर्दी का अहसास, स्कूल-कॉलेज बंद, बचाव को आगरा प्रशासन की एडवाइजरी जारी

कहीं हल्की तो कहीं तेज हुई बारिश

शुक्रवार को रात आठ बजे से वर्षा का दौर शुरू हो गया, जो दूसरे दिन सुबह 11 बजे तक निरंतर जारी है। इधर से सुबह हल्की तो कभी तेज वर्षा होने के कारण बाजार में दुकानें भी कम खुलीं और सड़क किनारे खड़े होने वाले ठेल भी नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं घरों से प्राइवेट नौकरी और जरूरी कार्य से निकले लोग सड़कों पर भीगते नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोग वर्षा से बचाव के लिए रेनकोट पहन कर अथवा छतरी लेकर निकले। इधर वर्षा होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली-पानी का संकट गहराने से ग्रामीण परेशान हैं।