UGC बिल को लेकर फिरोजाबाद में प्रदर्शन: पुलिस से धक्का मुक्की, बैरियर तोड़ने का प्रयास; तीन घायल
फिरोजाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने यूजीसी रोलबैक के विरोध में गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ...और पढ़ें
HighLights
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने यूजीसी रोलबैक पर प्रदर्शन किया।
गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प हुई।
धक्का-मुक्की में तीन प्रदर्शनकारी घायल हुए, ज्ञापन सौंपा गया।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के आह्वान पर यूजीसी रोलबैक को लेकर गांधी पार्क में सवर्ण समाज के लोगों ने सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई।
धरना-प्रदर्शन समाप्त होने के बाद प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय पर पदयात्रा कर जाने का प्रयास करने लगे। गांधी पार्क चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बैरियर लगा कर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस फोर्स से प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की हो गई।
तीन प्रदर्शनकारी हुए घायल
इस दौरान चोट लगने से टूंडला के यश भारद्वाज, अखिल उपाध्याय और हिरनगांव के कार्यकर्ता विवेक पाठक घायल हो गए। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी झड़प हुई।
इस दौरान सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह और थाना उत्तर के इंस्पेक्टर रवि त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर उपस्थित रहे। एसडीएम सुदर्शन कुमार को ज्ञापन दिया गया।
यह भी पढ़ें- UGC रोलबैक को लेकर आगरा में प्रदर्शन: यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचे युवक; पुलिस-PAC तैनात
