Move to Jagran APP

राजनैतिक दलों ने भी धूमधाम से मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

भाजपा युवा मोर्चा ने युवा उद्यमियों को किया सम्मानित सपा पदाधिकारियों ने युवा घेरा कार्यक्रम के रूप में मनाई जयंती।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 05:42 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 05:42 AM (IST)
राजनैतिक दलों ने भी धूमधाम से मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद: भाजपा पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई। भाजयुमो ने युवा उद्यमियों को सम्मानित किया। वहीं सपा पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश के नीतियों के खिलाफ युवा घेरा कार्यक्रम मनाया।

loksabha election banner

भाजपा युवा मोर्चा महानगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर गोविंद रिसोर्ट में युवा उद्यमी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारत प्राचीन काल से ही संसाधनों से परिपूर्ण रहा है। यहां हर प्रकार की चीजों को बनाने और उसका अपने जीवन में उपयोग कर राष्ट्र निर्माण में मदद कर सकता है। कार्यक्रम के दौरान सांसद डा. चंद्रसेन जादौन, मेयर नूतन राठौर ने 20 युवा उद्यमियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी, शशांक उपाध्यक्ष, दीपक गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सदर विधायक मनीष असीजा और संघ विभाग प्रचारक धर्मेंद्र ने स्वामी विवेकानंद चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान ज्ञान श्रीवास्तव, सुनील कुलश्रेष्ठ विश्व विमोहन कुलश्रेष्ठ, धर्मवीर अरोरा मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा पदाधिकारियों ने युवा घेरा कार्यक्रम किए। सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद चौक पर पहुंचकर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर बीरी सिंह, धर्मदास शंखवार, राजकुमार राठौर, अनार सिंह, जगमोहन यादव आदि मौजूद रहे।

वहीं सपा नेता सचिन यादव ने पैंढ़त के शिव आदर्श कालेज में युवा घेरा कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही, कुरीतियों के खिलाफ युवा घेरा कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों, बेरोजगारों, महिलाओं, नौजवानों, मजदूरों को जागरूक किया है। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र शास्त्री, विनोद गौतम, नरेंद्र सुमन, रामनाथ यादव,शीलेंद्र यादव एडवोकेट मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, मनोज भटेले, दुष्यंत कुमार धनगर, धीरेंद्र सिंह जुरैल, नीरज वर्मा तथा रोहित यादव उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.