पुलिस ने हटवाए अवैध कुलावे, शहर को मिलने लगा गंगाजल
फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। फरिहा पुलिस ने सुहागनगरी में गंगाजल की आपूर्ति में रोड़ा बने दो दर्जन अवैध कुलावों को हटवा दिया। किसानों को चेतावनी दी गई कि वे नहर से अवैध तरीके से पानी का दोहन नहीं करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस बीच कुलावे हटवाने के बाद जल निगम के हाथवंत ब्लाक स्थित नंदपुर इंटेकवेल पर गुरुवार को पर्याप्त मात्रा में गंगाजल पहुंचा। यहां से शहरी क्षेत्र में इसकी आपूर्ति करायी गई।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: फरिहा पुलिस ने सुहागनगरी में गंगाजल की आपूर्ति में रोड़ा बने दो दर्जन अवैध कुलावों को हटवा दिया। किसानों को चेतावनी दी गई कि वे नहर से अवैध तरीके से पानी का दोहन नहीं करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस बीच कुलावे हटवाने के बाद जल निगम के हाथवंत ब्लाक स्थित नंदपुर इंटेकवेल पर गुरुवार को पर्याप्त मात्रा में गंगाजल पहुंचा। यहां से शहरी क्षेत्र में इसकी आपूर्ति करायी गई।
नरौरा से गंगा जल की आपूर्ति एका क्षेत्र के गोपालपुर बैराज होते हुए नहर के जरिए हाथवंत ब्लाक स्थित नंदपुर इंटेकवेल पर मिलती है। यहां से सैलई ट्रीटमेंट प्लांट पर पानी पहुंचता है। प्लांट से गंगा जल को पंप कर जलकल विभाग की अंडरग्राउंड टंकियों में पहुंचाया जाता है। यहां से घरों में आपूर्ति मिलती है। परंतु फरिहा और एका क्षेत्र में नहर पर किसानों द्वारा अवैध कुलावे बनाने से नंदपुर इंटेकवेल पर पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही थी। इस कारण सुहागनगरी के घरों में गंगाजल की आपूर्ति ठीक तरह नहीं मिल पा रही थी। जल निगम के एक्सइएन राकेश कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस और सिचाई विभाग से की थी। इसके बाद फरिहा क्षेत्र में कुलावे हटवाए गए।
---